<

Why People Stay Single: मजबूरी या समझदारी..! सिंगल रहना क्यों पसंद कर रहे लोग? चौंका देंगी ये 7 खास वजहें

Why People Stay Single: आज के लोगों में सिंगल रहने का खूब ट्रेंड है. हालांकि, एक समय था जब 20-25 की उम्र पार करते ही लोग पूछने लगते थे कि 'शादी कब कर है?' लेकिन आज की पीढ़ी 'मिंगल' होने के बजाय 'सिंगल' रहने को एक पावरफुल चॉइस मान रही है. अब सवाल है कि आखिर, अचानक उनकी सोच में बदलाव कैसे आया? जानिए क्या हैं वे खास वजहें-

Why People Stay Single: आज की जनरेशन की सोच उन्हें एकदम अलग बना रही है. समय के साथ उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर भी नजरिया बदल चुकी है. इसी तरह की सोच आज सिंगल रहने को लेकर है. ऐसा करने के पीछे कोई ‘अजीब’ या ‘स्पिनस्टर’ होने की निशानी नहीं है. बस अपना सोचने का एक नया नजरिया हो सकता है. हालांकि, एक समय था जब 20-25 की उम्र पार करते ही लोग पूछने लगते थे कि ‘शादी कब कर है?’ लेकिन आज की पीढ़ी ‘मिंगल’ होने के बजाय ‘सिंगल’ रहने को एक पावरफुल चॉइस मान रही है. अब लोग इसे मजबूरी नहीं, बल्कि एक लग्जरी समझने लगे हैं. उनका कहना है कि, ऐसा वे अपनी लाइफस्टाइल, करियर और खुशियों को प्रायोरिटी देने के लिए चुनते हैं. यही वजह है कि आज सिंगल रहना स्टेटमेंट बन गया है. ऐसा करने वालों में कई बड़ी सेलिब्रिटीज भी शामिल हैं. अब सवाल है कि आखिर, अचानक उनकी सोच में बदलाव कैसे आया? जानिए क्या हैं वे खास वजहें-

इन वजहों से सिंगल रहना चाहते हैं लोग

खुद की शर्तों पर जीना: मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि, सिंगल रहने का सबसे बड़ा आकर्षण ‘पर्सनल फ्रीडम’ है. बता दें कि, आज की जनरेशन अपनी मर्जी के मालिक होना चाहते हैं. सुबह कितनी बजे उठना है, वीकेंड पर क्या करना है, क्या खाना है और रात को किस समय घर आना है. ऐसे तमाम छोटे-छोटे फैसलों के लिए किसी को जवाब नहीं देना होता है. इससे लोगों को जबरदस्त मानसिक सुकून मिलता है. 

पहले करियर को तबज्जो: आज की जनरेशन अपने अपना करियर देखते हैं और बाद में शादी-संबंध. कुछ रिसर्च कहते हैं कि, कई लोग अपनी ऊर्जा को रिश्तों के भावनात्मक उतार-चढ़ाव में खर्च करने के बजाय प्रोफेशनल ग्रोथ में लगाना बेहतर समझते हैं. उनके लिए अपनी पहचान बनाना और आर्थिक रूप से मजबूत होना किसी भी रिश्ते से ज्यादा जरूरी हो गया है.

अपना पैसा-अपना हक: आर्थिक फ्रीडम ने रिश्तों के मायने बदल दिए हैं. खासकर महिलाओं में यह बड़ा बदलाव देखा गया है; अब शादी या पार्टनर सुरक्षा का एकमात्र जरिया नहीं रहे. लोग अपनी मेहनत की कमाई का आनंद अकेले लेना चाहते हैं. वे अपनी पसंद के हिसाब से निवेश करना या महंगे गैजेट्स और कपड़े खरीदना पसंद करते हैं. इसके लिए उन्हें किसी की राय नहीं लेनी होती है.

तनाव से दूरी: एक्सपर्ट्स कहते हैं कि, ‘टॉक्सिक’ रिश्तों या दर्दनाक ब्रेकअप के अनुभव लोगों को अंदर तक हिला देते हैं. ऐसे अनुभवों के बाद, लोग दोबारा उसी इमोशनल ड्रामे और तनाव में नहीं पड़ना चाहते. उनके लिए अब ‘शांति’ किसी भी रोमांटिक रिश्ते से ज्यादा कीमती हो गई है. वे ‘अकेले रहने’ को ‘दुखी होने’ से कहीं बेहतर विकल्प मानते हैं.

मेंटल हेल्थ को महत्व: आजकल लोग अपने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बेहद जागरूक हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि लोग अब यह समझ चुके हैं कि खुशी अंदर से आती है, किसी दूसरे इंसान से नहीं. ‘सेल्फ-केयर’, मेडिटेशन और खुद के साथ समय बिताना अब एक कूल ट्रेंड बन चुका है. लोग अपनी मेंटल पीस के लिए सिंगल रहना पसंद कर रहे हैं.

ट्रेवल और एडवेंचर: सोलो ट्रैवलिंग का क्रेज आज चरम पर है. अकेले घूमना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना अब एक लाइफस्टाइल बन चुका है. रिश्तों में अक्सर पार्टनर की पसंद-नापसंद और बजट का ख्याल रखना पड़ता है, लेकिन सिंगल लोग बिना किसी रोक-टोक के कभी भी बैग उठाकर कहीं भी निकल सकते हैं.

ये महिला सेलेब्रिटीज भी हैं सिंगल

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगल रहना वाकई बहुत शानदार हो सकता है, बस उन सिंगल सेलेब्रिटीज से पूछ लीजिए जिन्हें अपनी कंपनी में कोई दिक्कत नहीं है और वे अपनी आजादी का जश्न मनाती हैं. इस लिस्ट में पहला नाम अमेरिकी अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस का है. वे कहती हैं कि, मैं अकेली रहने वाली इंसान नहीं हूं. मुझे कभी अकेलापन महसूस नहीं होता है. वहीं, दूसरा नाम बारबेडियन रिकॉर्डिंग कलाकार और मॉडल रिहाना का है. तीसरा नाम एमिलिया क्लार्क का है. वहीं, अमरीकी गायक-गीतकार केटी पेरी, अमेरिकी मॉडल केंडल जेनर, अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका हैली स्टाइनफेल्ड भी सिंगल हैं.

Lalit Kumar

Recent Posts

IPL 2026: बीच मैदान में गरमाया माहौल, गुस्से से तमतमाया LSG का गेंदबाज, स्टब्स से भिड़ गया, VIDEO

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच हुए मैच में दिल्ली ने शानदार जीत दर्ज…

Last Updated: April 2, 2026 00:05:30 IST

IndiGo Fare Hike: आज रात 1 बजे से 10 हजार रुपए तक महंगा होगा हवाई सफर, देखें अब कितनी ढीली होगी आपकी जेब?

IndiGo Fare Hike: इंडिगो के यात्रियों को लगा बड़ा झटका! आज रात 1 बजे से…

Last Updated: April 1, 2026 23:12:38 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर मातम! बेकाबू ट्रक ने महिला मजदूरों को रौंदा, हादसे में 8 की…

Last Updated: April 1, 2026 22:37:25 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

महाराष्ट्र के जालना से एक ऐसी खबर आई है जिसने झकझोर कर रख दिया है.…

Last Updated: April 1, 2026 22:20:32 IST

सेहत का पावरहाउस है खीरा, डिहाइड्रेशन से दिलाता है राहत, कब और कैसे करें सेवन?

गर्मियों में खीरा खाने के बहुत से फायदे होते हैं. खीरे को सेहत का पावरहाउस…

Last Updated: April 1, 2026 21:52:28 IST

Iran Attack Amazon: ईरान के हमले से हिला Amazon, अब इन 18 कंपनियों पर मंडरा रहा खतरा! IRGC की खुली चेतावनी

ईरान ने बहरीन में Amazon के ठिकानों पर हमला कर टेक जगत में खलबली मचा…

Last Updated: April 1, 2026 21:35:26 IST