<

Raipur Central Jail: आज मेरी जान का बर्थडे…,इश्क में डूबी युवती ने बॉयफ्रेंड संग जेल में ही बना डाली रील, वीडियो हुआ वायरल

Raipur Central Jail: एक रील इन दिनों काफी वायरल हो रही है, जहां एक महिला वीडियो में कहती नजर आ रही है कि आज मेरे यार का जन्मदिन है और मैं उससे मिलने जेल में आई हूं. चलिए जानते हैं पूरा मामला.

Raipur Central Jail: आजकल रील बनाने का ट्रेंड खुमार युवाओं में अधिक छाया हुआ है. लाइक्स और सोशल मीडिया में छाने के लिए लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं. कई बार तो रील उनके लिए मुसीबत की जड़ बन जाती है. ऐसी ही एक रील इन दिनों काफी वायरल हो रही है, जहां एक महिला वीडियो में कहती नजर आ रही है कि आज मेरे यार का जन्मदिन है और मैं उससे मिलने जेल में आई हूं. चलिए जानते हैं पूरा मामला.

युवती ने बनाई रील

एक महिला की रील खूब वायरल हो रही है. इसमें वह कहती दिख रही है कि आज मेरी जान का जन्मदिन है. मैं उनसे मिलने सेंट्रल जेल में आई हूं. वह आगे कहती है कि, मुझे दुख है कि मैं उसके साथ नहीं हूं. यहां मैं उससे यानी प्रेमी से मिलने आई हूं तो मुझे उसका रिएक्शन देखना है. यह वीडियो अब मीडिया की सुर्खुयों में छाई हुई है. महिला का रील वाला वीडियो के लोकेशन की बात करें तो कथित तौर पर यह रायपुर सेंट्रल जेल का बताया जा रहा है. मतलब महिला अपने लवर से मिलने रायपुर के केंद्रीय कारागार में मिलने गई. इससे जेल के अंदर जांच और एंट्री करने वालों की स्क्रीनिंग को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.  

पोज देता हुआ वीडियो क्लिप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुलाकात करने वाले कमरे में यह वीडियो रिकॉर्ड हुआ, जिसमें कैदी से महिला पोज देते हुए दिखाई दे रही है.दोनों की मुलाकात को फोन पर वीडियो रिकॉर्ड किया गया. लड़की ने वीडियो क्लिप बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया. लड़की ने वीडियो में बताया कि वह प्रेमी के जन्मदिन पर मिलने आई. जेल के बाहर उसका बर्थडे नहीं मना पाने का उसे दुख है. इस वीडियो में लड़की ने खुदा गवाह फिल्म का गाना ‘तू ना जा मेरे बादशाह’ को जोड़ा है. इस वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया मिल रही हैं.  यहां एक यूजर ने वीडियो शेयर किया.

मामले की होगी जांच

सूत्रों के हवाले से इस मामले पर जेल अधिकारियों ने यह साफ नहीं बताया कि इसे कब रिकॉर्ड किया गया. एक ऑफिसर ने इस मामले की जांच करने को कहा है. बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब कथित तौर पर जेल से बनाए वीडियो सामने आए हों. इससे पहले भी कई तरह के वीडियो जेल से वायरल हुए, जिससे निगरानी पर सवाल उठते रहे. फिलहाल देखना होगा कि आगे इस मामले में क्या कार्रवाई होती है.

यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी और मनोरंजन के उद्देश्य से दिया गया है. इंडिया न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है. आंकड़ों में बदलाव हो सकता है. अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट और विशेष अधिकारी से संपर्क करें.

Share
Published by

Recent Posts

RBI ने एक ही झटके में 150 NBFC का रजिस्ट्रेशन क्यों किया रद्द? चौंकाने वाली वजह कर देगी हैरान

RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…

Last Updated: May 14, 2026 22:57:25 IST

QR कोड हिस्ट्री से रेस्तरां स्टाफ ने निकाला महिला का नंबर, फिर रात में किया ये कांड, Video देख सहम उठेगा कलेजा

Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…

Last Updated: May 14, 2026 22:34:19 IST

IPL के बीच क्रिकेटर का संन्यास, फर्स्ट क्लास को कहा अलविदा, 10000 से भी ज्यादा रन बनाए

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…

Last Updated: May 14, 2026 19:51:37 IST

महंगे प्रोडक्ट्स नहीं चेहरे पर लगाएं मैंगो फेस पैक, 10 मिनट में घर पर करें तैयार

अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…

Last Updated: May 14, 2026 18:38:34 IST

वाह रे भैया स्कूटी पर स्कूटी! सड़क पर निकली ऐसी सवारी कि दंग रहे लोग, महिला ने खींचा ध्यान

Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: May 14, 2026 18:32:37 IST

Joke of the Day: दादी मां आप टे बोलकर दिखाओ… वजह पूछने पर बच्चे ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…

Last Updated: May 14, 2026 16:04:32 IST