<
Categories: देश

Watch Video: ‘क्या मैंने कुछ गलत किया…’, शादी शुदा महिला को दूसरे शख्स से हुआ प्यार, तलाक देते समय रोने लगा पति; वीडियो देख फट जाएगा कलेजा

Divorce Emotional Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मुस्लिम कपल के तलाक का इमोशनल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जहां पति तलाक देते वक्त रोने लगता है क्योंकि वह अपनी पत्नी से बेहद प्यार करता है.

Divorce Emotional Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मुस्लिम कपल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला अपने पति से तलाक मांगती नजर आ रही है. महिला का कहना है कि उसे किसी दूसरे शख्स से प्यार हो गया है और वह अब अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती. पत्नी की यह बात सुनकर पति भावुक हो जाता है. वह रोते हुए उसे तलाक दे देता है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोग महिला के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ लोग पति के व्यवहार की तारीफ कर रहे हैं.

पत्नी ने कहा- मुझे किसी और से प्यार हो गया है

वायरल वीडियो में महिला अपने पति से साफ कहती है कि वह उससे तलाक लेना चाहती है. इस पर पति उससे पूछता है कि क्या उसने उसके साथ कुछ गलत किया है? महिला इनकार में सिर हिलाती है. इसके बाद वह बताती है कि उसे आदिल हुसैन नाम के शख्स से प्यार हो गया है और वह भी उससे प्यार करता है. महिला यह भी कहती है कि वह अब अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती. वीडियो में बातचीत के दौरान एक फोन कॉल भी आता है. महिला फोन पर दूसरे शख्स से पूछती है कि वह कहां है. इसके बाद पति को पता चलता है कि उसकी पत्नी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ रिश्ता रखना चाहती है.

रोते हुए पति ने दिया तलाक

पत्नी की बात सुनकर पति काफी भावुक हो जाता है. वह उससे दोबारा पूछता है कि क्या वह उससे प्यार नहीं करती और क्या उसने कभी उसके साथ कोई गलत व्यवहार किया है? महिला फिर अपने फैसले पर कायम रहती है. इसके बाद पति रोते हुए कहता है, “मैं अल्लाह को हाजिर-नाजिर मानकर सना, तुम्हें तलाक देता हूं. इसके बाद तुम जहां भी जाओ, खुश रहो.” वह आगे भावुक अंदाज में कहता है, “चलो, जो मैं नहीं दे सका, वो तुम दे देना यार.” पति की ये बातें सुनकर वीडियो देखने वाले कई लोग भावुक हो रहे हैं. दोनों की शादी को करीब 1 साल 3 महीने हुए थे. हालांकि, वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों और घटना की वास्तविक परिस्थितियों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है. कई लोगों ने शादी और रिश्तों में ईमानदारी को जरूरी बताया है. वहीं, कुछ यूजर्स ने पति के टूटे हुए दिल और उसके व्यवहार पर दुख जताया है. एक यूजर ने लिखा, “क्या शादी एक खेल है? यह जिंदगी भर का फैसला है. किसी की जिंदगी से खेलने से पहले हर किसी को अनगिनत बार सोचना चाहिए.” वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, “किसी का भी दिल इस तरह टूटना डिजर्व नहीं करता. शादी के लिए ईमानदारी और कमिटमेंट की जरूरत होती है. किसी और से प्यार करते हुए गलत इंसान को चुनना जिंदगीभर रहने वाले निशान छोड़ सकता है.” फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग इस घटना को लेकर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Bihar News: छठ का प्रसाद बना काल! पूजा से पहला जूठा किया प्रसाद, मां ने ही कर दिया मासूम का कत्ल

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर में एक मां अपनी ही मासूम बच्ची की जिंदगी के…

Last Updated: November 16, 2026 14:22:37 IST

Amitabh Bachchan Viral Post: ‘बच गए…’ बम की धमकियों के बीच अमिताभ बच्चन का वायरल पोस्ट, आखिर किस खतरे की ओर कर रहे हैं इशारा?

Amitabh Bachchan Viral Post: अमिताभ बच्चन ने 'बच गए' लिखकर रहस्यमयी पोस्ट शेयर किया. जलसा…

Last Updated: November 16, 2026 13:52:51 IST

Watch Video: फैन ने यश ठाकुर की ओर बढ़ाया अपना बच्चा, भारतीय गेंदबाज ने दिया ऐसा रिएक्शन वायरल हुआ विडिओ

IND vs NZ 5th ODI में यश ठाकुर ऑटोग्राफ दे रहे थे, तभी एक फैन…

Last Updated: November 16, 2026 14:17:25 IST

छठ पूजा के घाट पर अचानक मच गई चीख-पुकार! पूजा के बीच दो गुटों में चले चाकू, एक की मौत

Rohtak Chhath Puja Violence: रोहतक में छठ पूजा के दौरान बड़ा विवाद हो गया. इस…

Last Updated: November 16, 2026 13:24:00 IST

Caught on Camera: लड़कों के PG में नाबालिग के साथ क्या हुआ? निजी अंग से बह रहा था खून, डस्टबिन में मिली होश उड़ी देने वाली चीज

Vidisha Minor Girl Case: नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन के मेंबर ने पुलिस की कार्रवाई पर…

Last Updated: November 16, 2026 13:23:36 IST

Watch Video: रामेश्वरम जा रही ट्रेन में मचा हड़कंप, चलती ट्रेन से 2 लोगों ने लगाई समुद्र में छलांग; पंबन ब्रिज पर हुआ दिल दहला देने वाला कांड

Watch Video: तमिलनाडु के नए पंबन रेलवे ब्रिज पर कुछ घंटों के भीतर दो यात्रियों…

Last Updated: November 16, 2026 13:10:20 IST