Divorce Emotional Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मुस्लिम कपल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला अपने पति से तलाक मांगती नजर आ रही है. महिला का कहना है कि उसे किसी दूसरे शख्स से प्यार हो गया है और वह अब अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती. पत्नी की यह बात सुनकर पति भावुक हो जाता है. वह रोते हुए उसे तलाक दे देता है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोग महिला के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ लोग पति के व्यवहार की तारीफ कर रहे हैं.
पत्नी ने कहा- मुझे किसी और से प्यार हो गया है
वायरल वीडियो में महिला अपने पति से साफ कहती है कि वह उससे तलाक लेना चाहती है. इस पर पति उससे पूछता है कि क्या उसने उसके साथ कुछ गलत किया है? महिला इनकार में सिर हिलाती है. इसके बाद वह बताती है कि उसे आदिल हुसैन नाम के शख्स से प्यार हो गया है और वह भी उससे प्यार करता है. महिला यह भी कहती है कि वह अब अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती. वीडियो में बातचीत के दौरान एक फोन कॉल भी आता है. महिला फोन पर दूसरे शख्स से पूछती है कि वह कहां है. इसके बाद पति को पता चलता है कि उसकी पत्नी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ रिश्ता रखना चाहती है.
रोते हुए पति ने दिया तलाक
पत्नी की बात सुनकर पति काफी भावुक हो जाता है. वह उससे दोबारा पूछता है कि क्या वह उससे प्यार नहीं करती और क्या उसने कभी उसके साथ कोई गलत व्यवहार किया है? महिला फिर अपने फैसले पर कायम रहती है. इसके बाद पति रोते हुए कहता है, “मैं अल्लाह को हाजिर-नाजिर मानकर सना, तुम्हें तलाक देता हूं. इसके बाद तुम जहां भी जाओ, खुश रहो.” वह आगे भावुक अंदाज में कहता है, “चलो, जो मैं नहीं दे सका, वो तुम दे देना यार.” पति की ये बातें सुनकर वीडियो देखने वाले कई लोग भावुक हो रहे हैं. दोनों की शादी को करीब 1 साल 3 महीने हुए थे. हालांकि, वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों और घटना की वास्तविक परिस्थितियों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.
If you are already in love with someone else, why marry another person and destroy their life? The pain in this man’s voice as he says the words of divorce is heartbreaking. You can almost feel how deeply he is hurting, while the woman seems desperate to marry the person she truly loves. If her heart belonged to someone else, she should have made that decision before marriage. Why break an innocent person’s heart and turn their entire world upside down? Marriage is not a game, and someone’s feelings are not something you can simply throw away. No one deserves to suffer because of someone else’s choices.
— Ayesha Ufaq (@Ufaq_RM) November 15, 2026
सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है. कई लोगों ने शादी और रिश्तों में ईमानदारी को जरूरी बताया है. वहीं, कुछ यूजर्स ने पति के टूटे हुए दिल और उसके व्यवहार पर दुख जताया है. एक यूजर ने लिखा, “क्या शादी एक खेल है? यह जिंदगी भर का फैसला है. किसी की जिंदगी से खेलने से पहले हर किसी को अनगिनत बार सोचना चाहिए.” वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, “किसी का भी दिल इस तरह टूटना डिजर्व नहीं करता. शादी के लिए ईमानदारी और कमिटमेंट की जरूरत होती है. किसी और से प्यार करते हुए गलत इंसान को चुनना जिंदगीभर रहने वाले निशान छोड़ सकता है.” फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग इस घटना को लेकर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं.