Live TV
Search
Home > देश > Watch Video: दूसरे मर्द के साथ होटल के कमरे में पहुंची थी पत्नी, पुलिस के साथ पति ने मारा छापा; अंदर का नजारा देख रह गए सब हैरान

Watch Video: दूसरे मर्द के साथ होटल के कमरे में पहुंची थी पत्नी, पुलिस के साथ पति ने मारा छापा; अंदर का नजारा देख रह गए सब हैरान

Extra Marital Affair Hotel Room Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पति पुलिसकर्मियों के साथ होटल के कमरे में पहुंचता है. कमरे में उसकी पत्नी एक दूसरे युवक के साथ मौजूद दिखाई देती है.

Written By:
Published: November 1, 2026 14:03:53 IST
Last Updated: November 1, 2026 14:03:53 IST

Mobile Ads 1x1

Extra Marital Affair Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से जुड़े कई मामले चर्चा में रहते हैं. इसी बीच एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पति कथित तौर पर अपनी पत्नी को दूसरे शख्स के साथ होटल के कमरे में पकड़ लेता है. इसके बाद वह पुलिसकर्मियों के साथ होटल पहुंचता है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

होटल के कमरे में क्या हुआ?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ पुलिसकर्मी एक व्यक्ति के साथ होटल के कमरे के बाहर पहुंचते हैं. पुलिसकर्मी अपने मोबाइल फोन से पूरी घटना रिकॉर्ड कर रहे होते हैं. इसके बाद होटल के कमरे नंबर 314 का दरवाजा खुलता है. दरवाजा खोलने वाला युवक अंडरगारमेंट में नजर आता है.

पुलिसकर्मी जब कमरे के अंदर जाते हैं तो वहां एक महिला बिस्तर पर लेटी दिखाई देती है. उसने जींस और टॉप पहना हुआ है. पुलिसकर्मी महिला से खड़े होने के लिए कहते हैं. इसके बाद उससे उसका नाम पूछा जाता है. जब महिला से पूछा जाता है कि कमरे में मौजूद युवक कौन है, तो वह कुछ देर तक चुप रहती है.

इसके बाद पुलिसकर्मी उससे उसके पति के बारे में पूछते हैं. महिला कमरे में मौजूद पुलिस के साथ खड़े एक व्यक्ति की ओर इशारा करती है. वहीं, जब उससे दूसरे युवक के बारे में सवाल किया जाता है, तो वह कहती है कि वह अपने घरवालों को बुला रही है.

वीडियो पर यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. एक यूजर ने कमेंट किया, ‘फिर भी हमारी माननीय अदालत उसे एलिमनी देकर सपोर्ट करेगी. पति कुछ नहीं कर सकता. अब वह बर्बाद हो गया.’

वहीं, दूसरे यूजर ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए लिखा, ‘पुलिस एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स में क्यों शामिल होती है? जब सुप्रीम कोर्ट ने इसे अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया है, तो इसमें पुलिस का क्या रोल है?’

हालांकि, वायरल वीडियो की जगह, घटना की तारीख और पूरे मामले की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. इसलिए वीडियो में दिख रही घटना को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी.

MORE NEWS