Yashasvi Jaiswal: श्रीलंकाई बॉलर असिथा फर्नांडो से झगड़े के बाद यशस्वी जायसवाल चर्चा में हैं. इसके बाद जायसवाल की काफी आलोचना हो रही है. इस बात को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं कि श्रीलंकाई बॉलर के साथ जायसवाल का झगड़ा सही था या गलत. क्या यशस्वी पर बैन लगेगा या कोई और सज़ा होगी? ऐसी चर्चाएं भी सुर्खियां बटोर रही हैं. इन सबके बीच हर्षा भोगले ने भी सोशल मीडिया पर इस झगड़े पर कमेंट किया और ये कमेंट्स सुनने के बाद, यशस्वी को गुस्सा आ गया और उन्होंने कमेंट सेक्शन में उनकी बुराई की.
हर्षा भोगले ने क्या कहा?
हर्षा भोगले ने क्रिकबज़ पर यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुए झगड़े पर कमेंट किया. भोगले ने कहा कि क्या यशस्वी ने लाइन क्रॉस कर दी? उनके मुताबिक अगर कोई कुछ कहता है तो सबसे अच्छा तरीका यही है कि चलते रहो. लेकिन, यशस्वी ने ऐसा नहीं किया. असिथा ने उनसे कुछ कहा तो वो वापस मुड़े और करीब आ गए.
भोगले ने वीडियो में आगे कहा कि मैं जायसवाल से बस इतना ही कहूंगा कि शायद जो कहा गया, वह नहीं कहना चाहिए था. लेकिन जैसा आप देते हैं, वैसा ही पाते हैं. ऐसे में, वहां से चले जाना ही सबसे अच्छा है. उन्होंने आगे कहा कि यशस्वी में ज़बरदस्त टैलेंट है, लेकिन उनमें लड़ने का जज़्बा भी है. उन्होंने कहा, “मैं नहीं चाहूंगा कि इतनी असाधारण क्षमता वाले खिलाड़ी पर मैं ये नहीं चाहूंगा कि उनका वो स्वभाव, उनके शानदार बल्लेबाज वाले छवि पर हावी हो जाए. वे भड़काए गए थे, लेकिन ये टेस्ट मैच है, जहां वो खुद भी भड़काते हैं.
यशस्वी ने भोगले को जवाब दिया
हर्ष भोगले का कमेंट सुनने के बाद यशस्वी ने तुरंत उन्हें जवाब दिया. उन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा, “अगर आपको नहीं पता कि उन्होंने क्या कहा, तो प्लीज़ जजमेंट न दें. अगर कोई लाइन क्रॉस करता है, तो हमें पता होना चाहिए कि भारत लड़ेगा और जवाब देगा.”
यशस्वी और असिथा की कब हुई लड़ाई?
कोलंबो टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल श्रीलंकाई बॉलर असिथा फर्नांडो से भिड़ गए थे. यह तब हुआ जब विकेट लेने के बाद असिथा ने उसे सेंड-ऑफ के दौरान कुछ कहा. असिथा की बातें सुनकर यशस्वी पीछे मुड़ा और उसकी तरफ आया.