<
Categories: विदेश

Balochistan Independence Day: कब है बलूचिस्तान की आजादी का दिन? पाकिस्तान से अलग होने के बाद मनाया जाएगा पहला स्वतंत्र दिवस; जानें पूरा सच

Balochistan Independence Day: बलूचिस्तान के अलगाववादी समूह ने 11 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस घोषित किया है. संगठन ने दुनिया से स्वतंत्र बलूचिस्तान को मान्यता देने और सभी बलूच लोगों से यह दिन मनाने की अपील की.

Balochistan Independence Day: पाकिस्तान से अलग होने के बाद स्वयंभू रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है. बलूचिस्तान ने कहा कि 11 अगस्त को उनके देश का स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा. साथ ही उन्होंने दुनिया के सभी देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से अपील की कि वह बलूचिस्तान को एक अलग देश के तौर पर मान्यता दे. इस घोषणा के बाद दुनियाभर की नजरें पाकिस्तान और बलूचिस्तान पर अटकी हुई हैं. 

संगठनों ने क्या बोला?

संगठन ने अपनी तरफ से बयान जारी करते हुए कहा कि 11 अगस्त को हर साल बलूचिस्तान का राष्ट्रीय स्वतंत्र दिवस मनाया जाएगा. दुनिया भर में रह रहे बलूच समुदाय इस दिन अपनी जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं. साथ ही संगठन ने एकजुट होकर स्वतंत्र दिवस मनाने की अपील की है. 

बलूचिस्तान ने खुद को स्वतंत्र किया घोषित

बलूच आंदोलन से जुड़े मीर यार बलूच ने समर्थकों से एक खास अपील की. उन्होंने कहा कि घरों, बाजारों और सार्वजनिक स्थनों पर झंडा फहराकर इस दिन को खूब उत्साह से मनाए. उन्होंने कहा कि ऐसा करने से आने वाली पीढ़ियों को इस दिन का ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताएं. साथ ही संगठन ने दावा किया कि 11 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन समाप्त होने के बाद खुद को बलूचिस्तान ने आजाद घोषित कर दिया था. हालांकि, पाकिस्तान इस दावे को स्वीकार नहीं करता है.  रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान ने भी कहा कि विकास, शांति और स्थिरता केवल तभी संभव हो पाएगी. जब बलूचिस्तान को एक स्वतंत्र देश को तौर पर मान्यता मिले. 

ये भी पढ़ें: Dr D Y Patil Death Reason: कैसे हुआ डॉ. डी.वाई. पाटिल का निधन, हैरान करने वाली है पीछे की वजह

पाकिस्तान की नीतियों पर सवाल

बलूचिस्तान ने पाकिस्तान की नीतियों पर भी सवाल उठाए. संगठन ने आरोप लगाया कि पिछले कई दशकों में पाकिस्तान की तरफ से लिए गए फैसलों ने अस्थिरता और संघर्ष को केवल बढ़ावा दिया है. इसके साथ ही कश्मीर विवाद, बांग्लादेश का गठन, अफगानिस्तान से जुड़े मामले और ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में जिक्र किया. जब पाकिस्तान 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और भारत 15 अगस्त को, तो बलूचिस्तान भी 11 अगस्त को संवतंत्र दिवस मनाएगा. 

ये भी पढ़ें: MS Dhoni’s Racing Video Viral: धोनी ने फिर मारी बाजी! रेस ट्रैक पर उड़ाई बाइक, VIDEO देख फैंस भी हैरान

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए जरूरी खबर, आज इतना है पेट्रोल-डीजल का भाव; देखें लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 4, 2026 08:18:19 IST

Petrol Diesel Price Today 4 October 2026: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें दिल्ली से मुंबई तक आपके शहर में आज कितनी है कीमत

Petrol Diesel Price Today:राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल ₹95.20 प्रति…

Last Updated: October 4, 2026 08:12:12 IST

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST