Balochistan Independence Day: पाकिस्तान से अलग होने के बाद स्वयंभू रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है. बलूचिस्तान ने कहा कि 11 अगस्त को उनके देश का स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा. साथ ही उन्होंने दुनिया के सभी देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से अपील की कि वह बलूचिस्तान को एक अलग देश के तौर पर मान्यता दे. इस घोषणा के बाद दुनियाभर की नजरें पाकिस्तान और बलूचिस्तान पर अटकी हुई हैं.
संगठनों ने क्या बोला?
संगठन ने अपनी तरफ से बयान जारी करते हुए कहा कि 11 अगस्त को हर साल बलूचिस्तान का राष्ट्रीय स्वतंत्र दिवस मनाया जाएगा. दुनिया भर में रह रहे बलूच समुदाय इस दिन अपनी जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं. साथ ही संगठन ने एकजुट होकर स्वतंत्र दिवस मनाने की अपील की है.
बलूचिस्तान ने खुद को स्वतंत्र किया घोषित
बलूच आंदोलन से जुड़े मीर यार बलूच ने समर्थकों से एक खास अपील की. उन्होंने कहा कि घरों, बाजारों और सार्वजनिक स्थनों पर झंडा फहराकर इस दिन को खूब उत्साह से मनाए. उन्होंने कहा कि ऐसा करने से आने वाली पीढ़ियों को इस दिन का ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताएं. साथ ही संगठन ने दावा किया कि 11 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन समाप्त होने के बाद खुद को बलूचिस्तान ने आजाद घोषित कर दिया था. हालांकि, पाकिस्तान इस दावे को स्वीकार नहीं करता है. रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान ने भी कहा कि विकास, शांति और स्थिरता केवल तभी संभव हो पाएगी. जब बलूचिस्तान को एक स्वतंत्र देश को तौर पर मान्यता मिले.
ये भी पढ़ें: Dr D Y Patil Death Reason: कैसे हुआ डॉ. डी.वाई. पाटिल का निधन, हैरान करने वाली है पीछे की वजह
पाकिस्तान की नीतियों पर सवाल
बलूचिस्तान ने पाकिस्तान की नीतियों पर भी सवाल उठाए. संगठन ने आरोप लगाया कि पिछले कई दशकों में पाकिस्तान की तरफ से लिए गए फैसलों ने अस्थिरता और संघर्ष को केवल बढ़ावा दिया है. इसके साथ ही कश्मीर विवाद, बांग्लादेश का गठन, अफगानिस्तान से जुड़े मामले और ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में जिक्र किया. जब पाकिस्तान 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और भारत 15 अगस्त को, तो बलूचिस्तान भी 11 अगस्त को संवतंत्र दिवस मनाएगा.
ये भी पढ़ें: MS Dhoni’s Racing Video Viral: धोनी ने फिर मारी बाजी! रेस ट्रैक पर उड़ाई बाइक, VIDEO देख फैंस भी हैरान