MS Dhoni’s Racing Video Viral: भारत के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल एमएस धोनी ने सोमवार को TVS यूरोग्रिप के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान चेन्नई के पास इरुंगट्टुकोट्टई में मद्रास इंटरनेशनल सर्किट पर सुपरबाइक चलाकर फैंस को खुश कर दिया. माही का तेज रफ्तार से बाइक चलाने के वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गए. फैंस मोटरसाइकिल के लिए उनके जुनून की तारीफ कर रहे थे.
धोनी ने चलाई धुआंधार साइकिल
धोनी ने ब्रांड इवेंट के दौरान मोटरसाइकिल टायरों को टेस्ट करते हुए मद्रास इंटरनेशनल सर्किट के कई चक्कर पूरे किए. 45 साल के धोनी ट्रैक पर पूरी तरह से आराम से साइकिल चलाते हुए नजर आए. पिट लेन पर लौटने से पहले उन्होंने सर्किट में कॉन्फिडेंस के साथ तेज़ी से गाड़ी चलाई. वीडियो को देख फैंस उनके फिटनेस की काफी तारीफ कर रहे हैं.
Glimpse of Thala MS Dhoni at MMRT RACE TRACK ( Kanchipuram) 💛 pic.twitter.com/MNtHaiGumY
— Prakash (@definitelynot05) August 3, 2026
लाइमलाइट से दूर रहते हैं धोनी
अपनी राइड खत्म करने के बाद धोनी ने अपना हेलमेट उतारा और सभी का हाथ हिलाकर अभिवादन किया. इवेंट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गए. धोनी लंबे समय से मोटरसाइकिल और ऑटोमोबाइल के अपने प्यार के लिए जाने जाते हैं. भारत के पूर्व कप्तान के पास रांची में अपने घर पर सुपरबाइक और विंटेज मोटरसाइकिल का एक बड़ा कलेक्शन है और वह अक्सर राइडिंग सेशन और ब्रांड एंगेजमेंट में हिस्सा लेते हैं.
IPL 2027 में लौटेंगे धोनी
IPL 2026 के खत्म होने के बाद से धोनी ज़्यादातर लाइमलाइट से दूर रहे हैं. अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. हालांकि, वह कमर्शियल कमिटमेंट्स में शामिल होते रहते हैं. चेन्नई में धोनी के आने से यह चर्चा फिर से शुरू हो गई है. इस बीच लोग कयास लगा रहे हैं कि वह IPL 2027 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ एक और सीजन के लिए वापसी करेंगे. विकेटकीपर-बल्लेबाज IPL 2026 के दौरान CSK टीम का हिस्सा थे. हलांकि, वह टीम के साथ बाहर के मैचों के लिए भी नहीं गए, जिससे फैंस काफी उदास हुए थे.
ये भी पढ़ें: ‘सूर्पणखा की कहानी सिर्फ उतनी नहीं, जितनी हमें बताई गई’; रकुल प्रीत सिंह ने ‘रामायण’ को लेकर क्या कहा?