<
Categories: विदेश

फिर सुलगा बांग्लादेश! शेख हसीना को सजा-ए-मौत पर भड़के बांग्लादेशी; 2 लोगों की हुई मौत

Bangladesh Hinsa After Sheikh Hasina Verdict: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मौत की सजा सुनाई गई है. सजा के ऐलान के बाद एक बार फिर बांग्लादेश में हिंसा भड़क उठी है. हिंसा में 2 लोगों की मौत की खबर भी सामने आई है.

Bangladesh Sheikh Hasina News: बांग्लादेश (Bangladesh) में काफी समय से तनाव चल रहा है. यहां 17 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) को मौत की सजा सुनाई गई है. जिसके बाद से देश के हालात एक बार फिर बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं. फैसले के बाद से बांग्लादेशियों में गुस्सा देखने को मिल रहा है.

शेख हसीना को सजा-ए-मौत

दरअसल, इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल-1 ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को पिछले साल बांग्लादेश में हुए छात्र आंदोलन (Bangladesh Hinsa) पर हिंसक दमन के अपराध मामले में मौत की सजा सुनाई गई है. जिसके बाद पूरे देश में हिंसा का माहौल देखने को मिल रहा है. शेख हसीना के खिलाफ फैसला आते ही एक बार फिर लोगों ने उनके पुश्तैनी घर पर जाकर तोड़फोड़ शुरू कर दी है. यहां तक कि ग्रेनेड और बम फेंके जाने की भी खबर सामने आई है. साथ ही 2 लोगों की मौत की सजा सुनाई गई है. 

शेख हसीना के पुश्तैनी घर पर हमला

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, धनमंडी-32 इलाके में ढाका कॉलेज के छात्रों का एक समूह तो बुलडोजर लेकर वहां पहुंच गया है. यह घर शेख हसीना के पिता मुजीबुर रहमान का पुश्तैनी घर है. हालांकि, सुरक्षा बलों ने पहले ही इस रास्ते पर नाकबंदी कर दी थी. जब भीड़ ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. हालात पर काबू पाने के लिए सेना को तैनात किया गया. 

फिर हिंसा में जल रहा बांग्लादेश

बता दें कि, शेख हसीना का यह घर पिछले साल हुई हिंसा को देखते हुए जला दिया गया था. फैसला आने के बाद यहां पर करीब  300 प्रदर्शनकारी फिर जुट गए और सड़कों पर खूब टायर जलाए गए. वहीं दूसरी तरफ ट्राइब्यूनल के बाहर पीड़ित परिवारों ने इस फैसला का खूब स्वागत किया. लोगों ने अदालत के परिसर में ही प्राथना करना शुरु कर दिया. कई अन्य शहरों में भी बम धमाके की खबर सामने आई है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, वाहनों में आग लगाई गई और बम में फोड़े गए.  

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Gwalior Human Trafficking: रिफ्यूजी कैंप से डंकी रूट के जरिए भारत, फिर जम्मू-कश्मीर में शादी की तैयारी, 4 महिलाएं बरामद

Gwalior Human Trafficking: ग्वालियर GRP ने बांग्लादेश के कुतुपालोंग शरणार्थी शिविर से कथित तौर पर…

Last Updated: October 5, 2026 18:32:58 IST

लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में लौटे Bhuvneshwar Kumar, कुणाल पांड्या को भी मिली जगह; इस दिन से खेलेंगे मैच

Bhuvneshwar Kumar: की मैदान पर वापसी हो गई है. हांगकांग सिक्सेस के लिए भारतीय टीम…

Last Updated: October 5, 2026 17:09:29 IST

एक नहीं अनेक लड़कों के साथ अफेयर में थी नाबालिग, लड़के ने तोड़ा रिश्ता, तो 9 लड़कों को हायर कर किया कुछ ऐसा…

Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां…

Last Updated: October 5, 2026 17:08:06 IST

होटल में दबंगई… बाइक लेकर रेस्टोरेंट में घुसा, फिर महिला से बद्तमीजी, हैरान कर देगी VIDEO

Latur Hotel Incident: महाराष्ट्र के लातूर से एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक…

Last Updated: October 5, 2026 17:01:32 IST

Kasab age dispute: मैं 17 साल का हूं…कसाब के इस दावे ने मचाई थी हलचल, फिर ऐसे सामने आई उसकी असली उम्र

Kasab age dispute: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी अजमल कसाब ने मुकदमे के दौरान…

Last Updated: October 5, 2026 16:32:12 IST