India A vs Oman Live Streaming:भारत ए और ओमान के बीच मुकाबला 18 नवंबर को भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा. यह दोहा स्थित वेस्ट एंड पार्क अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
Vaibhav Suryavanshi
India A vs Oman Live Streaming: रविवार को ग्रुप बी में पाकिस्तान ए से मिली शर्मनाक हार के बाद भारत ए के लिए राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 में करो या मरो वाला हालात बन गया है. आज भारतीय टीम (18 नवंबर) को दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ओमान के खिलाफ अपने अंतिम लीग चरण के मुकाबले में भिड़ेंगे.
दो मैचों में दो जीत के साथ पाकिस्तान ए पहले ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुका है. भारत और ओमान दोनों के दो-दो मैचों में दो-दो अंक हैं और विजेता टीम अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर लेगी. ग्रुप बी की दूसरी टीम, संयुक्त अरब अमीरात, दो हार के साथ सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है.
ओमान से बेहतर नेट रन रेट के कारण भारत ए दूसरे स्थान पर है. अपने पहले मैच में यूएई को 148 रनों के बड़े अंतर से हराने के बाद, भारत ए का सामना पाकिस्तान ए से प्रबल दावेदार के रूप में हुआ. हालाँकि, रविवार को दोहा में स्थिति बदल गई जब टीम को आठ विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा.
वैभव सूर्यवंशी और नमन धीर को छोड़कर भारत ए का कोई भी बल्लेबाज़ अच्छा प्रर्दशन नहीं कर सका. 43 रन आखिरी सात विकेट गिर गए.जवाब में पाकिस्तान ने माज़ सदाक़त के नाबाद 79 रनों की बदौलत सिर्फ़ 13.2 ओवर में ही विपक्षी टीम को ढेर कर दिया. सदाक़त ने पहले मैच में नाबाद 96 रन बनाए थे.
वहीं भारतीय टीम की फील्डिंग और खराब रही.गेंदबाजी भी मामूली दिखी. न सिर्फ़ उनकी गेंदबाज़ी कमज़ोर रही. जिसके वजह से भारत को बड़ी हार का सामना करना पड़ा.आठवें ओवर में 53 रन पर सूर्यवंशी ने सदाक़त का कैच भी कैच कर लिया.
भारत ए और ओमान के बीच मुकाबला 18 नवंबर को भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा. यह दोहा स्थित वेस्ट एंड पार्क अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास भारत में राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 के प्रसारण अधिकार हैं. ग्रुप बी में भारत ए बनाम ओमान मैच का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 एसडी और सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 एचडी चैनलों पर 18 नवंबर को भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से होगा. भारत ए बनाम ओमान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध है.
भारत ए संभावित प्लेइंग इलेवन: प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वढेरा, नमन धीर, सूर्यांश शेडगे, जितेश शर्मा (सी, डब्ल्यूके), रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, यश ठाकुर, गुरजापनीत सिंह, सुयश शर्मा
ओमान संभावित प्लेइंग इलेवन: वसीम अली, सुफियान यूसुफ (विकेटकीपर), हम्माद मिर्जा (कप्तान), आर्यन बिष्ट, सैशिव नारायण, जिक्रिया इस्लाम, शफीक जान, हसनैन अली शाह, समय श्रीवास्तव, मुजाहिर रजा, मोहम्मद यूसुफ.
PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…
Jhansi eunuch dispute: उत्तर प्रदेश के झांसी में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच…
Kanpur woman murder case: कानपुर के स्वर्ण जयंती विहार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही…
Karan Wahi Uditi Singh breakup: टीवी एक्टर करण वाही ने सिद्धार्थ कन्नन के शो में…
Hyderabad egg throwing incident: तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर के संतोशनगर में दुर्गा माता…
India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…