India News (इंडिया न्यूज़), Moscow Attack: इस्लामिक स्टेट ग्रुप ने शुक्रवार को कहा कि उसके चार लोगों को मॉस्को के पास एक कॉन्सर्ट हॉल पर हमला करने के बाद गिरफ्तार किया गया था। बता दें, 22 मार्च को इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने ने मॉस्को के पास क्रोकस सिटी कॉन्सर्ट हॉल में गोलीबारी की जिसमें 143 लोगों की मौत और 80 लोग घायल हो गए। इस हमले के बाद रूस ने यूक्रेन को दोषी ठहराया था।
रूस ने हमले में शामिल 12 लोगों को हिरासत में लिया है और आठ पर “आतंकवाद से संबंधित अपराध” का आरोप लगाया है। रूसी राज्य मीडिया ने कहा कि उनमें ताजिकिस्तान के चार संदिग्ध शामिल हैं जिन पर इसे अंजाम देने का आरोप है। हमले के बाद IS ने तुरंत जिम्मेदारी ली, हालांकि मॉस्को ने बार-बार कहा है कि हमलावरों का संबंध “यूक्रेनी राष्ट्रवादियों” से था। हालांकि, इस दावे को यूक्रेन ने खारिज कर दिया है।
केजरीवाल की गिरफ्तारी और कांग्रेस के आरोप पर अमेरिका का बयान, जानें क्या कहा
टेलीग्राम चैनलों पर शुक्रवार को प्रकाशित अपनी साप्ताहिक अल-नबा पत्रिका के नवीनतम अंक में, IS ने कहा कि उसके लड़ाकों को जमीनी और वायु सेना द्वारा हमला किया गया था। IS ने कहा कि ऑपरेशन तब ख़त्म हुआ जब ये लोग “जंगल” में घिरे हुए थे और अब वे “कैद” में हैं।
मॉस्को की एक अदालत ने चार मुख्य संदिग्धों को 22 मई तक हिरासत में भेज दिया है – यह तारीख उनके मुकदमे तक बढ़ाए जाने की संभावना है।
मुस्लिम-बहुल क्षेत्रों में अशांति को दबाने और सीरिया में गृह युद्ध में राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार को समर्थन देने के प्रतिशोध में, रूस IS द्वारा बार-बार हमले का निशाना बन रहा है।