<
Categories: विदेश

Afganistan Earthquake: शाम ढलते ही कांप उठी धरती: 5.7 की तीव्रता वाले शक्तिशाली भूकंप से मचा हड़कंप, दहशत में लोग!

शाम 06:39 बजे कांप उठी धरती! 5.7 की तीव्रता वाले शक्तिशाली भूकंप से इलाके में भारी दहशत. 70KM नीचे हुई इस हलचल ने सबको डरा दिया...

शुक्रवार की शाम अफगानिस्तान में एक बार फिर कुदरत का कहर देखने को मिला, जब हिंदुकुश क्षेत्र में आए 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने लोगों को दहशत में डाल दिया. भारतीय समयानुसार शाम 06:39 बजे आए इस जलजले का केंद्र जमीन से करीब 70 किलोमीटर गहराई में था, जिसके झटके इतने तेज थे कि राजधानी काबुल से लेकर आस पास के इलाकों को हिलाकर रख दिया. लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए और हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया. फिलहाल इस आपदा से हुए जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन इतनी गहराई पर आए भूकंप अक्सर बड़े इलाके को प्रभावित करते हैं.

WhatsApp Image 20260220 at 195434

जधानी काबुल से लेकर नांगरहार प्रांत तक हिली धरती

The New Indian Express की एक रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को पूर्वी अफगानिस्तान में आए शक्तिशाली भूकंप ने राजधानी काबुल से लेकर नांगरहार प्रांत तक सबको हिलाकर रख दिया. US Geological Survey के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.8 मापी गई, जिसका केंद्र काबुल से करीब 130 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था. हालांकि, राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की तुरंत खबर नहीं मिली है. राजधानी के पश्चिम में स्थित बामियान और वर्दक प्रांतों के निवासियों ने भी बताया कि झटके काफी तेज महसूस किए गए। वैसे अफगानिस्तान के लिए भूकंप कोई नई बात नहीं है, खासकर हिंदुकुश पर्वतमाला वाले इलाकों में, जहाँ यूरेशियन और इंडियन टेक्टोनिक प्लेट्स आपस में टकराती रहती हैं।

अगस्त 2025 में ही आया था खतरनाक भूकंप

यहां का इतिहास डराने वाला रहा है. अभी अगस्त 2025 में ही पूर्व में आए 6.0 तीव्रता के भूकंप ने पहाड़ी गांवों को मलबे में तब्दील कर दिया था, जिसमें 2,200 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। इससे पहले 2022 और 2023 में भी हेरात और नांगरहार जैसे इलाकों में आए भूकंपों ने सैकड़ों लोगों की जान ली और हजारों घर उजाड़ दिए।

अफगानिस्तान की सबसे बड़ी चुनौती  यहां का बुनियादी ढांचा है। दशकों की जंग और गरीबी की वजह से ग्रामीण इलाकों में घर बहुत कमजोर बने हुए हैं। साथ ही, ऊबड़-खाबड़ पहाड़ों और खराब संचार नेटवर्क के कारण आपदा के समय दूरदराज के गांवों तक मदद पहुँचाना या नुकसान का सटीक आकलन करना प्रशासन के लिए आज भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Recent Posts

Kheera Raita Recipe: गर्मियों में बेस्ट है खीरे का रायता, खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना, नोट करें रेसिपी

गर्मियों के मौसम में खाने के साथ खीरा खाना स्वाद को दोगुना कर देता है.…

Last Updated: April 5, 2026 18:58:37 IST

सनी देओल ने सरिंदर सरताज संग की मस्ती, फैंस को पसंद आई ये खास झलक; देखें फोटोज

Sunny Deol: अभिनेता सनी देओल ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'गबरू' के सिलसिले…

Last Updated: April 5, 2026 18:53:22 IST

Kal Ka Panchang 6 April 2026: कल क्या है खास, यहां जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरे दिन का सटीक समय

Kal  ka Panchang 3 April 2026: आज 6अप्रैल 2026, सोमवार का पावन दिन है. हिंदू…

Last Updated: April 5, 2026 18:22:22 IST

‘मुझे चुनाव आयोग पर पूरा…’, कूच बिहार में मोदी की ममता के खिलाफ हुंकार, महिला आरक्षण पर बड़ा एलान

PM Modi on Mamata Banerjee: पीएम मोदी ने रविवार को कूच बिहार से पश्चिम बंगाल…

Last Updated: April 5, 2026 18:10:26 IST

इनसाइड स्टोरी: क्या कमजोर पड़ रहा है लॉरेंस बिश्नोई का गैंग? गोल्डी की बगावत और अनमोल की गिरफ्तारी ने तोड़ी कमर!

Lawrence Bishnoi gang: क्या कमजोर हो रहा है दाऊद को चुनौती देने वाला लॉरेंस बिश्नोई…

Last Updated: April 5, 2026 17:48:42 IST

कितनी सैलरी वाले ले सकते हैं Tata Safari? देनी होगी इतनी डाउन पेमेंट, समझें EMI का पूरा हिसाब

अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो क्या इस कार से चल सकते हैं? यह…

Last Updated: April 5, 2026 17:39:15 IST