Hindi News / International / China Taiwan Military Operation China Taiwan Conflict

China-Taiwan: ताइवान के उपराष्ट्रपति के अमेरिका में संबोधन से बौखलाया चीन, ताइवान के चारों ओर नौसेना और वायुसेना का संयुक्त अभ्यास किया शुरू

India News (इंडिया न्यूज़),China-Taiwan: ताइवान के उपराष्ट्रपति विलियम लाई के पराग्वे यात्रा के दौरान अमेरिका में रुकने और संबोधन से चीन बौखला गया है। उसने शनिवार को ताइवान के चारों ओर नौसेना और वायुसेना का संयुक्त अभ्यास शुरू किया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि द्वीप के चारों ओर 42 चीनी युद्धक […]

BY: Divyanshi Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़),China-Taiwan: ताइवान के उपराष्ट्रपति विलियम लाई के पराग्वे यात्रा के दौरान अमेरिका में रुकने और संबोधन से चीन बौखला गया है। उसने शनिवार को ताइवान के चारों ओर नौसेना और वायुसेना का संयुक्त अभ्यास शुरू किया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि द्वीप के चारों ओर 42 चीनी युद्धक विमान और नौसेना के आठ जहाजों का पता चला है। उसका कहना है कि यह ताइवान के लिए गंभीर चेतावनी है। लाई को अगले साल होने वाले चुनाव में राष्ट्रपति पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। ताइवान ने चीन के इस कदम की निंदा की। साथ ही इसे उकसावे की कार्रवाई करार दिया। ताइवान ने कहा कि चीन को भी चुनाव करवाना चाहिए। इससे वहां के लोग रोमांचित होंगे।

केजे-500, वाई-9 विमान शामिल

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि द्वीप के चारों ओर 42 चीनी युद्धक विमान और नौसेना के आठ जहाजों का पता चला है। इनमें केजे-500, वाई-9, जे-10, जे-11, जे-16 और एसयू-30 जैसे विमान शामिल हैं।

टैरिफ वॉर के बाद ठंडे पड़े Trump, सेमीकंडक्टर को लेकर आज कर सकते हैं बड़ा ऐलान, भारत के साथ-साथ इन देशों को मिलेगा लाभ

पीपल लिबरेशन आर्मी के पूर्वी कमांड ने कही यह बात

पीपल लिबरेशन आर्मी के पूर्वी कमांड का कहना है कि नौसेना और वायु सेना संयुक्त अभ्यास कर रही है। इस दौरान सेना की वास्तविक युद्ध क्षमताओं का परीक्षण किया जा रहा है। कमांड की ओर से इसे लेकर एक वीडियो भी जारी किया गया है। यह शनिवार का बताया जा रहा है। इसमें जे-16 और जे-10 युद्धक विमान और नौसेना के जहाज गश्त करते नजर आ रहे हैं। तेजी से हमला करने वाले बोट की भी तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें-Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान की पत्नी का दावा, कहा- ‘जेल में ही मेरे पति को दिया जा सकता है जहर’

Tags:

ChinaChina Taiwan ConflictChina Taiwan TensionTaiwan
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue