होम / Clash in Ecuadorian Prison इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, 68 कैदियों की मौत

Clash in Ecuadorian Prison इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, 68 कैदियों की मौत

Bharat Mehndiratta • LAST UPDATED : November 14, 2021, 12:41 pm IST

Clash in Ecuadorian Prison
इंडिया न्यूज, क्विटो:
इक्वाडोर की जेल में एक बार फिर से बड़ा बवाल हुआ। यहां की सबसे बड़ी जेल ‘लिटोरल पेनिटेंशरी’ के अंदर शनिवार को प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच जमकर गोलीबारी और बमबारी हुई। इसमें 68 कैदियों की मौत हो गई जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना से संबंधित कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं जिसमें जेल के अंदर कुछ शव झुलसे हुए जमीन पर पड़े दिख रहे हैं। जेल के अंदर यह लड़ाई अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ गिरोह से जुड़े प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच हुई है। यह घटना तटीय शहर गुआयाकिल में जेल में सुबह होने से पहले हुई।

अधिकारियों ने बताया कि जेल के अंदर मौजूद अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ गिरोह से जुड़े प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच लड़ाई का यह ताजा मामला है। घटना तटीय शहर गुआयाकिल में जेल में सुबह होने से पहले हुई। गुआस प्रांत के गवर्नर पाब्लो अरोसेमेना ने कहा कि शुरूआती लड़ाई करीब 8 घंटे तक चली। कैदियों ने पैवेलियन दो में जाने के लिए दीवार को डायनामाइट से उड़ाने की कोशिश की और आगजनी की।

राष्ट्रपति के प्रवक्ता कार्लोस जिजोन ने बताया कि हमें लिटोरल पेनिटेंशरी में नई झड़पों की सूचना मिली है। हॉल 12 के कैदियों ने हॉल सात के उन लोगों पर हमला किया, जो कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लगभग 700 पुलिस अधिकारी जेल के अंदर एक दल के साथ स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या अधिकारियों ने परिसर पर नियंत्रण हासिल कर लिया है या घटना में क्या कोई और हताहत हुआ है।

बता दें कि इक्वाडोर की जेल में कैदियों की झड़प का यह कोई नया मामला नहीं है। यहां अक्सर जेलों में आगजनी और गोलीबारी होती रहती है। 2 महीने पहले सितंबर में लिटोरल जेल में गिरोहों के बीच खूनखराबा हुआ था जिसमें 119 लोग मारे गए थे।

Read More : Angry Son Killed Mother Later Committed Suicide बेटे ने पहले करी मां की हत्या, फिर रेलगाड़ी के आगे कूद की आत्महत्या

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ये शानदार Powerbank एक बार चार्ज करने पर घंटों तक चलेंगे घर के TV और फ्रिज, कूलर-Indianews
Mumbai Terror Attacks: ‘कांग्रेस मुंबई आतंकी हमले का आरोप भगवा पर…’, पीएम मोदी का यूपीए सरकार पर बड़ा आरोप -India News
क्या ‘राक्षस’ फिल्म में नजर आएंगे Ranveer Singh? निगेटिव रोल में दिख सकते हैं एक्टर- Indianews
Mustard Oil: आपके घर का सरसों तेल असली है या नकली? इन खास तरीकों से करें पहचान-Indianews
Musafa The Lion King Teaser: ‘मुफासा’ का टीजर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में देख सकते हैं ‘द लायन किंग’ का प्रीक्वल- Indianews
Isreal-Hamas War: हमास को चालीस दिन के युद्धविराम की पेशकश, ब्रिटेन के विदेश सचिव ने किया खुलासा -India News
Soviet-era Combat: अमेरिका ने उठाया बड़ा कदम, रूस के सहयोगी से खरीदे 81 सोवियत काल के लड़ाकू विमान -India News
ADVERTISEMENT