<
Categories: विदेश

विमान में तकनीकी खराबी के चलते Donald Trump के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, पढ़ें पूरी न्यूज

Donald Trump: ट्रंप के विमान में तकनीकी खराबी के कारण उनके विमान के लिए कुछ देर के लिए वापस लौटना पड़ा. ट्रंप इन दिनों ग्रीनलैंड को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं.

Donald Trump: स्विट्ज़रलैंड (Switzerland) के दावोस (Davos) में विश्व आर्थिक मंच का आयोजन हो रहा है. इसमें शामिल होने के लिए अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) भी जा रहे थे. उन्होंने एयर फोर्स वन (Air Force One) विमान में सवार होकर ट्रंप ने जैसे ही उड़ान भरी, कुछ देर बाद ही आसमान में कुछ ऐसा हुआ कि एयर फोर्स वन विमान को अमेरिका के जॉइंट बेस एंड्रयूज वापस लाना पड़ा.

विमान में तकनीकी खराबी

जानकारी के मुताबिक, एयर फोर्स वन विमान में आसमान में ही टेक्नीकल गड़बड़ी हो गई. इस कारण से उसे जॉइंट बेस एंड्रयूज वापस लौटाना पड़ा. हालांकि, किसी तरह की कोई आपातकाल का ऐलान नहीं हुआ और विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की. विमान में ट्रंप समेत सभी अन्य लोग भी एकदम सेफ बताए जा रहे हैं. व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लेविट (Karoline Leavitt) ने बताया कि उड़ान के दौरान चालक दल को विमान में कुछ खराबी महसूस हुई और उन्होंने प्लेन को सावधानी के साथ वापस मोड़ लिया. विमान में सवार एक पत्रकार के अनुसार उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही एयर फोर्स वन विमान के प्रेस केबिन की बत्तियां बंद हो गईं. 

करीब दो घंटे टला सफर

विमान एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी के बावजूद ट्रंप ने दावोस जाने के प्लान को रद्द नहीं किया. हालांकि, उन्होंने अपने सफर को लगभग दो घंटे के लिए टाल दिया. इसके बाद जब विमान ठीक हो गया तो वे दावोस के लिए रवाना हो गए. वे वहां पर अन्य विदेश मंत्रियों के साथ मुलाकात करेंगे. बता दें कि इस विमान में अत्याधुनिक सेफ्टी के साथ विशेष रूप से संशोधित किया गया है. यह विमान एंटी मिसाइल तकनीक, रेडिएशन से सुरक्षित और एडवांस कम्युनिकेशन सिस्टम से तैयार है. इससे राष्ट्रपति विश्व के किसी भी कोने से सैन्य नेतृत्व से कॉन्टेक्ट करके आदेश जारी कर सकते हैं. 

क्या है वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम?

विश्व आर्थिक फोरम स्विट्जरलैंड में स्थित एक गैर-लाभकारी अंतरराष्ट्रीय संस्था है. इसकी स्थापना 1971 में जर्मन प्रोफेसर क्लॉस श्वाब ने की थी. पहले इसे यूरोपीय प्रबंधन मंच कहा जाता था, लेकिन 1987 में इसका नाम बदलकर विश्व आर्थिक फोरम कर दिया गया. यह विश्व का सबसे अहम आर्थिक और राजनीतिक मंच बन कर दुनिया के सामने है. यहां की फ़ैक्ट-फाइंडिंग को देश सीरियसली लेकर नीतियों में शामिल करते हैं. बता दें कि यहां पर कई दिग्गज उद्योगपति ट्रंप से मिलने वाले हैं. पूरी दुनिया की नजरें इस पर टिकी हुई हैं.

Pushpendra Trivedi

मैं इंडिया न्यूज में सीनियर सब एडिटर की पोस्ट पर हूं. मैं यहां पर धर्म, लाइफस्टाइल, मनोरंजन, नेशनल, टेक एंड ऑटो और वायरल खबरों को एडिट करता हूं. मुझे पत्रकारिता और कंटेंट की फील्ड में 6 साल से ज्यादा का अनुभव है.

Recent Posts

Nervous 90s in IPL: ईशान किशन नहीं, ये 5 दिग्गज हैं सबसे ज्यादा ‘नर्वस 90s’ के शिकार, एक खिलाड़ी तो 7 बार चूका है शतक!

Most Nervous 90s in IPL: शतक के करीब पहुँचकर क्यों डगमगाए ईशान किशन? जानें क्या…

Last Updated: April 13, 2026 21:28:17 IST

शाम के नाश्ते के लिए बेस्ट है कुरकुरे आलू कटलेट, स्वाद में नंबर 1, नोट करें रेसिपी

अगर आप शाम के समय कुछ टेस्टी स्नैक खाना चाहते हैं, तो हम आपके लिए…

Last Updated: April 13, 2026 20:45:03 IST

Mangalwar Ke Upay: क्या करियर में बार-बार मिल रही है असफलता? मंगलवार को करें ये उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत

Mangalwar Ke Upay: मंगलवार का दिन भगवान हनुमान की भक्ति के लिए बेहद खास माना…

Last Updated: April 13, 2026 20:40:39 IST

UP: 3 बच्चे किए, फिर भी पति से नहीं मिली संतुष्टि, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने किया ऐसा काम, युवक ने उठाया बड़ा कदम

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला.…

Last Updated: April 13, 2026 20:43:59 IST

मामला अंतिम निष्कर्ष तक… मालदा हिंसा मामले में ASG ऐश्वर्या भाटी ने सुप्रीम कोर्ट में दी रिपोर्ट

ASG Aishwarya Bhati Report: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उन लोगों के राजनीतिक बैकग्राउंड के…

Last Updated: April 13, 2026 20:38:30 IST

मानसून से पहले मौसम विभाग ने बढ़ा दी टेंशन, 8 फीसदी कम बारिश होने का अनुमान; फसलों पर पड़ेगा असर?

Monsoon 2026 Forecast: मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम मानसून से पहले गहरी चिंता व्यक्त की…

Last Updated: April 13, 2026 20:28:52 IST