Donald Trump Attack: हाल ही में एक बार फिर ट्रंप पर हमला हुआ जिसके बाद अमेरिका समेत कई देशों में सिर्फ इसी बात की चर्चा होने लगी. वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शनिवार रात वॉशिंगटन, D.C. में, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में शामिल हो रहे थे, तो होटल के मुख्य बॉलरूम के ठीक बाहर स्क्रीनिंग एरिया में गोलीबारी शुरू हो गई, जहाँ सैकड़ों मेहमान जमा थे. गोलीबारी के तुरंत बाद संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया. इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी को कड़ी सुरक्षा के साथ व्हाइट हाउस से बाहर ले जाया गया.
ऐसे निकाला ट्रंप को बाहर
वहीं अब इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गोलीबारी की आवाज़ सुनते ही, राष्ट्रपति ट्रंप को तुरंत मंच से हटा लिया गया. इतना ही नहीं सुरक्षा टीमों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला, और इस ‘ब्लैक-टाई’ औपचारिक कार्यक्रम में आमंत्रित मेहमानों के समूहों के बीच से गुज़रते हुए उन्हें बाहर ले गए. मेहमानों में अफरा-तफरी मच गई, और कई लोगों ने मेज़ों के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई.
हमला करने वाले की तस्वीर आई सामने
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में गोली चलाने वाले संदिग्ध की पहली तस्वीर जारी कर दी गई है. इसमें कानून प्रवर्तन अधिकारी उसे वॉशिंगटन हिल्टन होटल की सीढ़ियों के पास ज़मीन पर गिराकर काबू करते हुए दिखाई दे रहे हैं. राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर संदिग्ध की तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वो ज़मीन पर बिना शर्ट के लेटा हुआ है और उसके हाथ उसकी पीठ के पीछे बंधे हुए हैं. रिपोर्टों के अनुसार, संदिग्ध शूटर की पहचान 31 वर्षीय कोल थॉमस के रूप में हुई है, जो कैलिफ़ोर्निया के टॉरेंस का रहने वाला है और पेशे से एक शिक्षक है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें संदिग्ध को एक सुरक्षा चौकी से भागते हुए दिखाया गया है.
— Rapid Response 47 (@RapidResponse47) April 26, 2026
— Rapid Response 47 (@RapidResponse47) April 26, 2026