होम / Halloween 2023: आज हैलोवीन दिवस, जानिए कैसे हुई शुरूआत और क्या है इतिहास

Halloween 2023: आज हैलोवीन दिवस, जानिए कैसे हुई शुरूआत और क्या है इतिहास

Shubham Pathak • LAST UPDATED : October 31, 2023, 12:38 am IST

India News,(इंडिया न्यूज),Halloween 2023: आज के दिन पूरी दुनिया हैलोवीन का जश्न मनाएगी। वहीं इस दिवस को लेकर कई कई सारी बातें तेज होते रहे। जानकारी के लिए बता दें कि, हैलोवीन ज्यादातर ईसाईयों का एक त्यौहार होता है, जिसे हर साल अक्टूबर के आखिरी रविवार (Sunday) को मनाते हैं। इस बार यह 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। हेलोवीन को ज्यादातर अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोपीय देशों में मनाया जाता है। लेकिन, इसकी शुरुआत आयरलैंड और स्कॉटलैंड से हुई थी।

जानिए क्या का इतिहास?

इसके साथ ही जानकारी के लिए बता दें कि, हैलोवीन को करीब 2000 साल पहले ‘आल सेट्स डे’ के नाम से उत्तरी यूरोप में मनाया जाता था। वहीं इतिहासकारों की मानें तो हैलोवीन प्राचीन सेल्टिक त्योहार से संबंधित है। जिसके बाद लोगों का मानना है कि, इस दिन मरे हुए लोगों की आत्माएं उठती हैं और धरती पर मौजूद जीवित आत्माओं को नुकसान पहुंचाने के लिए परेशानी पैदा करती हैं।

हैलोवीन में इन बुरी आत्माओं के डर को भगाने के लिए लोग डेविल बनते हैं और भूत जैसे कपड़े पहनते हैं. बुरी आत्माओं को भगाने के लिए हर जगह आग जलाकर उसमें जानवरों की हड्डियां फेंकी जाती हैं। इसके साथ ही बता दें कि, हैलोवीन को कई अलग अलग नाम से भी जाना जाता है। आल हेलोस ईव, आल हेलोस इवनिंग, आल हैलोव और आल सैंट्स ईव भी कहा जाता है। दरअसल, इसे एक तरह से सेल्टिक कैलेंडर का आखिरी दिन मानते हैं।

कद्दू का क्या है रिश्ता?

वहीं हैलोवीन पर बनने वाली थीम कैंडी को खोपड़ी, कद्दू, चमगादड़ और कीड़े जैसा आकार दिया जाता है। जिसके बाद इस दिन कद्दू पाई, कद्दू ब्रेड, पॉपकॉर्न, पौंड केक, कद्दू की प्यूरी के साथ भरा हुआ रामेकिन्स, भुने हुए कद्दू के बीज और स्वीट कार्न का केक खास आत्माओं के लिए तैयार किया जाता हैं।

खास ड्रेसअप की भूमिका

इसके साथ ही बता दें कि, हैलोवीन के दिन पहने जाने वाले कपड़ों से इसे दुनिया भर में पहचान मिली। पहले सिर्फ यूरोपियन देशों में इसका क्रेज था लेकिन धीरे धीरे दुनिया के कई देशों में ये लोकप्रिय हुआ. इस दिन की सबसे अलग पहचान इसका ड्रेसअप है, जो इस त्यौहार की संस्कृति है. इस दिन लोग दानव, शैतान, भूत, पिशाच, ग्रीम रीपर, मोंस्टर, ममी, कंकाल, वैम्पायर, करामाती, वेयरवोल्फ और चुडैलों से प्रभावित ड्रेस पहनते हैं। वहीं क्रिसमस के बाद हैलोवीन अमेरिका और यूरेपियन देशों का सबसे बड़ा त्यौहार है। हैलोवीन के दिन अमेरिका में बच्चे ट्रिक और ट्रीट मनाते हैं. इसमें बच्चे अपने पड़ोसियों के घर में जाते हैं और पूछते हैं ट्रिक और ट्रीट? पडोसी उन्हें ट्रीट बोलकर उन्हें खाने के लिए चॉकलेट देते हैं. हैलोवीन के दिन इसके थीम के मुताबिक कैंडी, हैलोवीन केक, नोवेल्टी कैंडी बाटी जाती हैं।

ये भी पढ़े

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT