<

जब मामी-भांजे के प्यार में रोड़ा बनी नानी और फिर ये हुआ अंजाम, पुलिस के भी उड़े होश

मध्य प्रदेश के सतना जिले में पुलिस ने 65 साल की महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाने (Solved Women's Murder Mystery) में बड़ी सफलता हासिल की है. जहां, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार (2 Accused Arrested) कर जेल भेज दिया गया है.

Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश के सतना जिले से बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां, पुलिस ने 65 साल की रुक्मिणी आदिवासी की हत्या की गुत्थी को पूरी तरह से सुलझा लिया है. आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए.

आखिर क्या है वारदात की पूरी कथा?

पुलिस के मुताबिक, यह वारदात देवमऊ झिरिया टोला गांव का है. जहां, 5 फरवरी की शाम रुक्मिणी आदिवासी घर से निकली थीं, लेकिन लौटकर नहीं फिर अपने घर वापस नहीं आई. अगले दिन उनका शव पास के ही सरसों के खेत में झाड़ियों के पीछे पड़ा हुआ मिला था. 

जहां,  उनके चेहरे और सिर पर कई गंभीर चोट के निशान थे और गले को तार से बूरी तरह से कसा गया था. हालांकि, भोपाल पुलिस ने शुरुआत में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन शक के आधार पर जब परिवार के सदस्यों की कॉल डिटेल्स खंगाली गईं, तो शक की सुई नाती कयामत रावत पर ही आखिरी में जा टिकी.

अवैध संबंध और नानी के सामने खुल गया था भेद

पुलिस की पूछताछ में यह कड़वा सच सामने आया कि कयामत रावत का अपनी सगी मामी भारती उर्फ कंचन के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था.  जहां, 5 फरवरी को नानी रुक्मिणी ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. तो वहीं, दूसरी तरफ नानी के सामने अपना भेद खुल जाने के बाद कयामत और भारती बुरी तरह से डर गए थे. इस दौरान उन्हें लगा कि नानी यह बात पूरे समाज को बता देंगी और उनकी भारी बदनामी होगी, जिसकी वजह से उन दोनों ने नानी को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची.

कब और कैसे रची पूरी खौफनाक वारदात?

जानकारी के मुताबिक,  शाम को जब रुक्मिणी खेत की तरफ गईं, तो कयामत ने उनका तेजी से पीछा किया. जिसके बाद उसने पहले अपने कड़े से उनके सिर और चेहरे पर धारदार वार किए, जिससे वह अधमरी हो गईं और  इसके बाद उसने एक तार से उनका गला घोंटकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया. तो वहीं, वारदात के बाद उसने शव को झाड़ियों में छिपा दिया ताकि किसी को शक न हो. 

घटना के बाद कहां तक पहुंची पुलिस की कार्रवाई?

पुलिस की कार्रवाई रामपुर बघेलान पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. जहां, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. इसके अलावा पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल तार और अन्य साक्ष्यों को भी पूरी तरह से बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया है. 

Darshna Deep

Share
Published by
Darshna Deep

Recent Posts

Delhi Gangrape Case: बस में अकेली थी लड़की…ड्राइवर ने लॉक किया दरवाजा; फिर शुरू हुआ हैवानियत का वो मंजर; पूरी रात नहीं बंद हुईं चीखें

Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…

Last Updated: September 30, 2026 09:35:32 IST

Gold Price 30 September 2026: त्योहारों से पहले मिली बड़ी राहत! सोना फिर हुआ सस्ता, जानें 30 सितंबर का नया भाव

Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…

Last Updated: September 30, 2026 09:29:12 IST

IND VS WI: दूसरे मुकाबले से पहले बैड न्यूज,जिस पर था टीम को नाज, वहीं स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; सदमे में फैंस

IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…

Last Updated: September 30, 2026 09:03:00 IST

World Cup 2027: कब खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान विश्व कप मुकाबला? इस दिन जारी होगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल; नोट कर लें डेट

World Cup 2027 Schedule: 2027 वर्ल्ड कप ODI शेड्यूल की तारीखों का खुलासा किया गया…

Last Updated: September 30, 2026 08:50:49 IST