<
Categories: विदेश

विश्व के सबसे बड़े बैंकिंग ग्रुप जेपी मॉर्गन की महिला अधिकारी फंसीं, लगा यौन शोषण का आरोप

JP Morgan Assualt Case: अमेरिका के शहर न्यूयॉर्क में जेपी मॉर्गन की वरिष्ठ अधिकारी पर पूर्व सहयोगी ने यौन शोषण, नस्लीय उत्पीड़न के अलावा अन्य गंभीर आरोप भी लगाए हैं.

JP Morgan Assualt Case: विश्व का सबसे बड़ा बैंकिंग ग्रुप जेपी मॉर्गन चेस एक बार फिर विवादों में है. कंपनी की वरिष्ठ अधिकारी पर उनके पूर्व सहयोगी ने यौन शोषण, नस्लीय उत्पीड़न के अलावा धमकी देने के आरोप लगाए हैं. न्यूयॉर्क की सुप्रीम कोर्ट में मामला दर्ज होने के बाद यह मामला पूरी दुनिया में चर्चा में आ गया. बैंक की लीवरेज्ड फाइनेंस डिवीजन में बतौर कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले शख्स का आरोप है कि उसे मानसिक प्रताड़ना देने के साथ-साथ यौन शोषण और नस्लीय टिप्पणियों का भी दर्द झेलना पड़ा. चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपियों में  37 वर्षीय लोर्ना हजदिनी का नाम भी शामिल है, जो कार्यकारी निदेशक हैं. 

कार्यस्थल पर शोषण और दबाव के आरोप

पीड़ित का आरोप है कि प्रमोशन और करियर ग्रोथ के नाम पर कई बार अनुचित मांगें भी उसके सामने रखीं गईं. शिकायत के मुताबिक, पीड़ित को कई बार नस्लीय अपमान और अपमानजनक शब्दों का सामना करना पड़ा. विरोध करने पर पीड़ित को बड़ी कार्रवाई की धमकी भी दी गई. 

ये भी पढ़ें:- कौन था आतंकी शेख यूसुफ अफरीदी? जिसकी अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर कर दी हत्या, लश्कर-ए-तैयबा में करता था ये काम

कार्य स्थल पर नीतियों में बदलाव की मांग

दायर याचिका में कहा गया है कि उसे मानसिक तनाव के साथ-साथ अन्य प्रताड़ना भी दी गई. साथ ही कार्य स्थल पर काम का माहौल भी नहीं दिया गया.  पीड़ित का कहना है कि प्रमोशन को लेकर उसके सामने शर्तें रखी गईं. साथ ही मना करने के बाद भी उस पर दबाव बनाया गया. कर्मचारी का कहना है कि जब उसने अन्य जगहों पर नौकरी तलाशने की कोशिश की, तो कंपनी की ओर से उसे लेकर नकारात्मक प्रतिक्रिया दी गई.  

उधर, आरोपों पर जेपी मॉर्गन की ओर से प्रतिक्रिया आई है. कंपनी की ओर से कहा गया है कि कई कर्मचारियों ने जांच में  अपना सहयोग तो किया, लेकिन शिकायतकर्ता ने पर्याप्त जानकारी नहीं मुहैया कराई.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST