<
Categories: विदेश

प्रधानमंत्री बनते ही Sushila Karki ने कही ऐसी बात, सुन दंग रह गया नेपाल का GEN-Z

Nepal: नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने रविवार को कार्यभार संभाल लिया। कार्की ने पीएम बनते ही कुछ ऐसा कहा जिसे सुन हर कोई दंग रह गया।

Nepal interim Prime Minister: नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की (Sushila Karki) ने रविवार को पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने 12 सितंबर की रात को शपथ ली। कार्यभार संभालने के बाद कार्की ने कहा कि तोड़फोड़ की घटना में शामिल सभी लोगों की जांच की जाएगी। मैं और मेरी टीम यहां सत्ता का स्वाद चखने नहीं आए हैं। हम 6 महीने से ज़्यादा नहीं रुकेंगे। इसके बाद, हम नई संसद को ज़िम्मेदारी सौंप देंगे। कार्की ने घोषणा की कि सरकार विरोधी आंदोलनों में मारे गए लोगों को शहीद घोषित किया जाएगा।

कार्की ने क्या कहा ?

कार्की ने कहा, ‘नेपाल की जनता के समर्थन के बिना हम सफल नहीं हो सकते। नेपाल में पहली बार 27 घंटे लंबा आंदोलन हुआ है। लोग आर्थिक समानता और भ्रष्टाचार के खात्मे की मांग कर रहे हैं। नेपाल को फिर से खड़ा करने के लिए सभी को साथ आना होगा। हम पीछे नहीं हटेंगे। हम अपने देश को फिर से मज़बूत बनाने के लिए काम करेंगे। हमें जेन-ज़ी पीढ़ी की सोच के अनुसार आगे बढ़ना होगा।’

नेपाल में 5 मार्च 2026 को चुनाव होंगे

रविवार को काठमांडू और अन्य शहरों की सड़कों पर स्थिति सामान्य दिखाई दी। यातायात कम हो रहा है और दुकानें धीरे-धीरे खुल रही हैं। नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की नियुक्ति ने लोगों में नई उम्मीदें जगाई हैं। जेनरेशन जेड प्रदर्शनकारियों ने 8 सितंबर को केपी ओली सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था। विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में 50 से ज़्यादा लोग मारे गए थे।

जेनरेशन जेड प्रदर्शनकारियों के दबाव में केपी शर्मा ओली ने 9 सितंबर को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने 12 सितंबर को पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया। 13 सितंबर को 275 सदस्यीय संसद भंग कर दी गई और चुनाव कराने की तारीख 5 मार्च 2026 तय की गई।

‘मैंने छाती पर गोली खाई है’, Gen-Z प्रदर्शनकारी ने भरी हुंकार; Video दे रहा दर्द की गवाही

चीन ने नई प्रधानमंत्री को बधाई दी

रविवार को चीन ने कार्की को प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “चीन नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री बनने पर मैडम सुशीला कार्की को बधाई देता है।” प्रवक्ता ने यह भी कहा कि चीन और नेपाल की दोस्ती सदियों पुरानी है। चीन नेपाल की जनता द्वारा चुने गए विकास के मार्ग का सम्मान करता है। हम शांति, सहयोग और मैत्री को आगे बढ़ाने के लिए नेपाल के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं।

नेपाल के वो ‘Nepo Kids’, जिनके पीछे Gen Z ने मचाया बवाल, जानिये क्या है वजह

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख माह की पहली एकादशी कब है? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 21:59:04 IST