Hindi News / International / Nepal Nepals Vice President Ramshay Prasad Will Leave For China Today

Nepal: नेपाल के उपराष्ट्रपति रामसहाय प्रसाद आज चीन के लिए होंगे रवाना, 27वें चीन कुनमिंग आयात और निर्यात मेले में लेंगे भाग

India News, (इंडिया न्यूज़),Nepal: नेपाल (Nepal) के उपराष्ट्रपति रामसहाय प्रसाद यादव आज यानी सोमवार को चीन की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे। जानकारी देते हुए बताया गया है कि, उपराष्ट्रपति रामसहाय की यह यात्रा सात दिन की होगी। रामसहाय प्रसाद यादव सातवें चीन-दक्षिण एशिया प्रदर्शनी और 27वें चीन कुनमिंग आयात और निर्यात मेले में भाग लेंगे। […]

BY: Shubham Pathak • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News, (इंडिया न्यूज़),Nepal: नेपाल (Nepal) के उपराष्ट्रपति रामसहाय प्रसाद यादव आज यानी सोमवार को चीन की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे। जानकारी देते हुए बताया गया है कि, उपराष्ट्रपति रामसहाय की यह यात्रा सात दिन की होगी। रामसहाय प्रसाद यादव सातवें चीन-दक्षिण एशिया प्रदर्शनी और 27वें चीन कुनमिंग आयात और निर्यात मेले में भाग लेंगे। बता दें कि, यह कार्यक्रम 16 से 20 अगस्त तक कुनमिंग शहर में आयोजित किए जाएंगे।

चीन-दक्षिण एशिया एक्सपो के आधिकारिक उद्घाटन को करेंगे संबोधित

मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, नेपाली विदेश मंत्रालय से मिली सूचना के अनुसार नेपाली उपराष्ट्रपति रामसहाय यादव बुधवार को चीन-दक्षिण एशिया एक्सपो के आधिकारिक उद्घाटन को संबोधित करने वाले हैं। बता दें कि, चीन-दक्षिण एशिया एक्सपो के 7वें संस्करण में, नेपाल को एक थीम देश के रूप में नामित किया गया है, और 100 से अधिक नेपाली व्यापारी वहां अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।

चीन ने दुनिया के सामने उतारा अपना बाहुबली, अमेरिका से लेकर यूरोप तक मच गया हड़कंप, तस्वीरें देख उड़ गए Trump के तोते

Nepal

चीन-दक्षिण एशिया एक्सपो में होगा नेपाल पैवेलियन

वहीं नेपाली मीडिया के अनुसार दी गई जानकारी के अनुसार,चीन-दक्षिण एशिया एक्सपो में एक नेपाल पैवेलियन होगा। जिसका उद्घाटन उपराष्ट्रपति करेंगे। इसके साथ साथ आपको ये भी बता दें कि, चीन में आधिकारिक यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति रामसहाय यादव के साथ उनकी पत्नी चंपा देवी यादव, शिक्षा मंत्री अशोक कुमार राय, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और नेपाल सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे। वहीं वो 21 अगस्त को काठमांडू लौटेंगे।

ये भी पढ़े

Tags:

Nepal NewsWorld Hindi NewsWorld News In Hindi
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

श्रमिकों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने हेतु पूरे प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर हैल्प-डेस्क किए जाएंगें स्थापित, मंत्री विज ने इस संबंध में एक प्रस्ताव को दी मंजूरी
श्रमिकों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने हेतु पूरे प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर हैल्प-डेस्क किए जाएंगें स्थापित, मंत्री विज ने इस संबंध में एक प्रस्ताव को दी मंजूरी
गुरुग्राम में कांग्रेस पर जमकर बरसे एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, बोले- सत्ता बचाने के लिए देश में ‘आपातकाल’ थोपकर व्यक्ति की स्वतंत्रता को बंधक बनाया
गुरुग्राम में कांग्रेस पर जमकर बरसे एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, बोले- सत्ता बचाने के लिए देश में ‘आपातकाल’ थोपकर व्यक्ति की स्वतंत्रता को बंधक बनाया
फतेहाबाद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए माथापच्ची जारी, पर्यवेक्षकों ने लिया आवेदकों का इंटरव्यू 
फतेहाबाद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए माथापच्ची जारी, पर्यवेक्षकों ने लिया आवेदकों का इंटरव्यू 
राहगीरों से मारपीट कर मोबाइल व नगदी छीनने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, 6 वारदातों का खुलासा
राहगीरों से मारपीट कर मोबाइल व नगदी छीनने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, 6 वारदातों का खुलासा
मोदी सरकार के 11 साल-संकल्प से सिद्धि तक’’ कार्यक्रमों की फीडबैक से भाजपा गदगद, पंचकूला में हुई भाजपा की समीक्षा बैठक
मोदी सरकार के 11 साल-संकल्प से सिद्धि तक’’ कार्यक्रमों की फीडबैक से भाजपा गदगद, पंचकूला में हुई भाजपा की समीक्षा बैठक
Advertisement · Scroll to continue