<
Categories: विदेश

अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति को किया गिरफ्तार, क्या आयरन लेडी मारिया कोरिना संभालेंगी सत्ता?

अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद सवाल है कि आखिर अब वेनेजुएला का नया राष्ट्रपति कौन बनेगा? आइए समझते हैं वेनेजुएला की राजनीति.

Venezuela President Arrested: अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति  निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को बताया है कि निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोर्स को गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें गिरफ्तार कर देश से बाहर ले जाया गया है. इसके साथ ही वेनेजुएला में पिछले 25 सालों से जमी  चाविस्मो यानी ह्यूगो चावेज की विचारधारा वाली सत्ता की जड़ें उखड़ गई हैं. ऐसे में अब सवाल ये है कि मादुरो के जाने के बाद अब वेनेजुएला की सत्ता कौन संभालेगा? क्या वेनेजुएला की आयरन लेडी 57 वर्षीय मारिया कोरिना मचाडो सत्ता में आएंगी. 

कौन हैं मारिया कोरिना मचाडो?

बता दें मारिया कोरिना मचाडो वेनेजुएला का वो राजनीतिक महिला हैं, जिन्होंने पिछले दो दशकों से मादुरो की तानाशाही के खिलाफ संघर्ष किया. इसके कारण ही उन्हें वेनेजुएला की निडर नेता के रूप में भी जाना जाता है. वे पेशे से एक इंजीनियर थीं, जो बाद में राजनेता बनीं. वे दक्षिणपंथी पार्टी वेंटे वेनेजुएला की संस्थापक हैं. वेनेजुएला के नेता गुआइदो और लियोपोल्डो जैसे कई विपक्षी नेता या तो जेल गए या वे देश छोड़कर भाग गए. हालांकि मारिया कोरिना नहीं झुकीं और उन्होंने वेनेजुएला में रहकर ही मादुरो को चुनौती दी. 

नोबेल पुरस्कार से किया गया सम्मानित

मारिया कोरिना मचाडो कोई आम महिला नहीं हैं, उन्हें संघर्ष और लोकतंत्र के प्रति उनकी निष्ठा के लिए वैश्विक स्तर पर सराहा जाता है. उन्हें अहिंसक संघर्ष और वेनेजुएला में लोकतंत्र की बहाली की कोशिशों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया. उनकी इस तरह की छवि भी उन्हें वेनेजुएला के नेतृत्व के लिए सबे योग्य उम्मीदवार बनाती है.

मारिया कोरिना को मिले 90 फीसदी वोट

बता दें कि 2023 में वेनेजुएला में संयुक्त उम्मीवार के तौर पर विपक्ष नेता चुनने के लिए चुनाव आयोजित हुए. इसमें मारिया को 90 फीसदी से ज्यादा वोट मिले थे. हालांकि मादुरो सरकार जानती थी कि अगर मारिया चुनाव लड़ीं, तो जरूर जीतेंगे. इसी कारण मादुरो को अपनी हार का डर सताने लगा था. मादुरो के नियंत्रण वाले सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग ने एक पुराना और फर्जी मामला उठाकर मारिया कोरिना को 15 साल तक चुनाव लड़ने से बैन कर दिया. हालांकि ये मादुरो पर ही भारी पड़ गया.

विपक्ष को गिराने की कोशिश

शायद मादुरो को लगा कि मारिया को रोक देने से विपक्ष टूट जाएगा या फिर चुनाव लड़ने से ही मना कर देगा. लेकिन मारिया ने अपनी राजनीततिक परिपक्वता दिखाते हुए पूरा खेल पलट दिया. मारिया ने चुनाव का बहिष्कार न करके एक प्रॉक्सी उम्मीदवार खड़ा किया. उन्होंने पहले कोरिना योरिस को चुना लेकिन उन पर भी रोक लगा दी गई. अंत में उन्होंने पूर्व राजनयिक गोंजालेज उरुटिया का समर्थन किया. बैलट पेपर पर तो एडमंडो गोंजालेज उरुटिया का नाम था लेकिन मारिया कोरिना प्रचार कर रही थीं. रैलियों में लाखों की भीड़ आई. जुलाई 2024  में चुनाव हुए और विपक्ष ने जीत हासिल की.

मादुरो ने खुद को विजेता बताया

इसके बावजूद भी मादुरो ने खुद को विजेता घोषित किया लेकिन मारिया ने सबूत इकट्ठे किए और उन्हें ऑनलाइन पोस्ट कर दिया, जिससे साबित हो गया कि वेनेजुएला में विपक्ष की जीत हुई है. इसी सबूत ने अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को मादुरो के खिलाफ कदम उठाने का आधार दिया. इसके बाद मादुरो और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया. 

कौन बनेगा राष्ट्रपति?

हालांकि अब सवाल है कि भले ही मारिया कोरिना ने प्रचार किया हो लेकिन संवैधानिक प्रक्रिया के रूप में आधिकारिक रूप से तो एडमंडो गोंजालेज उरुटिया की ही जीत हुई है. भले ही एडमंडो गोंजालेज उरुटिया को राष्ट्रपति का पद मिले लेकिन पूरी दुनिया में ये तो साफ है ही कि जनता ने गोंजालेज को वोट इसलिए दिया क्योंकि मारिया कोरिना मचाडो ने कहा था. ऐसे में असली पावर सेंटर तो वही होंगी.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Nalanda Temple Stampede: नालंदा के शीतला मंदिर में कैसी मची भगदड़? हुआ हैरान करने वाला खुलासा

Nalanda Temple Stampede: घटना की जानकारी मिलने पर SDPO समेत ज़िले के सीनियर अधिकारी मौके…

Last Updated: March 31, 2026 11:49:45 IST

राम का नाम लेकर चढ़ गयी 600 सीढ़ियां, 3 साल की छोटी-सी भक्त ने जीता नेटिजन्स का दिल, वीडियो वायरल

एक छोटी-सी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. कर्नाटक के…

Last Updated: March 31, 2026 11:39:20 IST

नालंदा के शीतला माता मंदिर में अचानक मची भगदड़, 8 की मौत; एक दर्जन से महिला घायल

Nalanda Sheetla Mata Mandir Stampede: नालंदा के शीतला माता मंदिर से दर्दनाक खबर सामने आ…

Last Updated: March 31, 2026 11:51:50 IST

‘अश्लील’ बताकर लता जी ने गाने से किया किनारा; फिर आशा भोसले ने दी आवाज, गीत बन गया अमर

Song Secrets: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिकाओं में शुमार लता मंगेशकर ने एक गाने…

Last Updated: March 31, 2026 11:33:47 IST

Assam Election 2026: पाक और ब्रिटेन में मौजूद संपत्तियों की जानकारी ECI को दें गौरव गोगोई – हिमंता बिस्व सरमा

Assam Election 2026: मीडिया को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा कि मेरा साफ आरोप…

Last Updated: March 31, 2026 11:32:43 IST

गौ-रक्षक’ बेटी को मौत का खौफ, गौ माता की बदहाली पर उठाए सवाल, मिली जान से मारने की धमकी, वीडियो में फूट-फूटकर रोई लड़की!

हरियाणा के फरीदाबाद जिले की एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा…

Last Updated: March 31, 2026 11:27:46 IST