Live TV
Search
Home > विदेश > ‘पाकिस्तान में टैलेंट की कमी नहीं है…’ बोलते ही पुलिस की गाड़ी से भिड़ी रिमोट-कंट्रोल कार, वीडियो देख छूटी लोगों की हंसी

‘पाकिस्तान में टैलेंट की कमी नहीं है…’ बोलते ही पुलिस की गाड़ी से भिड़ी रिमोट-कंट्रोल कार, वीडियो देख छूटी लोगों की हंसी

Pakistan Funny Video: इस्लामाबाद में बिना ड्राइवर वाली कार के लाइव डेमो के दौरान इंटरनेट कनेक्शन टूट गया और कार पुलिस की गाड़ी से जा टकराई. 'पाकिस्तान में टैलेंट की कमी नहीं है' बोलते ही हुए इस फनी हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. देखें रिपोर्ट.

Written By:
Last Updated: September 1, 2026 11:02:50 IST

Mobile Ads 1x1

इस्लामाबाद के मशहूर डी-चौक पर हाल ही में ऑटोनॉमस रिमोट-कंट्रोल कार (बिना ड्राइवर के चलने वाली तकनीक) का एक लाइव डेमो दिया गया. हालांकि, इस ट्रायल के दौरान एक हादसा हो गया, जिससे यह पूरा एक्सपेरिमेंट विवादों में आ गया. हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग देश में इस तरह की तकनीक के भविष्य को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं.

कैसे हुआ हादसा?

इस तकनीक को ऐबटाबाद के रहने वाले युवा अहसन जाफर ने तैयार किया है. गाड़ी को किसी दूसरी जगह बैठकर इंटरनेट और सैटेलाइट कनेक्टिविटी के जरिए कंट्रोल किया जा रहा था. प्रदर्शन के दौरान जब पत्रकार (अलीजा) गाड़ी की अगली सीट पर बैठकर इसकी खासियत बता रहे थे, तभी अचानक इंटरनेट कनेक्शन टूट गया.

कार का कंट्रोल खत्म होते ही वह आगे बढ़ने लगी. पत्रकार ने तुरंत हैंडब्रेक खींचकर कार को रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन गाड़ी सड़क किनारे खड़ी पुलिस की गाड़ी से जा टकराई.

यह मोमेंट तब और फनी बन गया जब पत्रकार कहता है ‘पाकिस्तान में यकीनी तौर पर टैलेंट की कोई कमी नहीं है’ वैसे ही गाड़ी एक पुलिस की खड़ी गाड़ी को ठोक देती है हालांकि गाड़ी की स्पीड ज्यादा नहीं थी इसलिए इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और यह मोमेंट और फनी बन गया, यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा. 

पत्रकार की सफाई 

हादसे के बाद छिड़ी बहस के बीच अलीजा ने सोशल मीडिया पर आकर पूरी बात रखी, उन्होंने साफ किया कि उनका मकसद किसी युवा की मेहनत को नीचा दिखाना नहीं था, बल्कि देश में बन रही नई तकनीक को लोगों तक पहुंचाना था.

उन्होंने कहा कि गनीमत रही कि यह हादसा एक खाली जगह पर हुआ. अगर यही तकनीकी खराबी किसी भीड़भाड़ वाली सड़क पर होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था. उन्होंने माना कि अभी इस सिस्टम में बहुत सुधार की जरूरत है और इसे आम सड़कों पर चलाना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है.

सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन

वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कई यूज़र्स इस हाई-टेक नाकामी पर चुटकी ले रहे हैं और मजेदार कमेंट्स शेयर कर रहे हैं. वहीं कुछ लोगों का मानना है कि ऐसे शुरुआती ट्रायल्स में कमियां आती हैं, लेकिन देसी तकनीक को बढ़ावा देने के लिए यह एक अच्छी कोशिश है.

MORE NEWS