KBC 18: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फिल्में ‘शोले’ और ‘दीवार’ आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं. इन फिल्मों के डायलॉग और गाने लोगों को आज भी याद हैं. अब ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के एक एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने इन फिल्मों की शूटिंग के दिनों से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है. उनका जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए.
वरुण ग्रोवर ने पूछा सवाल
शो के खास एपिसोड में लेखक और कॉमेडियन वरुण ग्रोवर कंटेस्टेंट के तौर पर पहुंचे थे. बातचीत के दौरान उन्होंने अमिताभ से साल 1975 में रिलीज हुई उनकी तीन बड़ी फिल्मों ‘दीवार’, ‘शोले’ और ‘चुपके चुपके’ को लेकर सवाल किया. वरुण ने पूछा कि तीनों फिल्मों में अमिताभ के किरदार बिल्कुल अलग थे और उस दौर में फिल्मों की शूटिंग भी लंबे समय तक चलती थी. ऐसे में वह अलग-अलग फिल्मों की शूटिंग और किरदारों को कैसे संभालते थे?
ये भी पढ़ें: तमन्ना का फिर दिखा डांस का जलवा, सिद्धार्थ मल्होत्रा संग ‘ठुम्मक ठुम्मक’ में मचाया धमाल
एक दिन में 2-3 फिल्मों की शूटिंग
अमिताभ बच्चन ने बताया कि उस दौर में कलाकार एक ही दिन में 2-3 फिल्मों की शूटिंग किया करते थे. उन्होंने कहा कि इसकी एक वजह काम और नौकरी की जरूरत थी, जबकि दूसरी वजह यह थी कि फिल्म निर्माताओं को ज्यादा फाइनेंस नहीं मिल पाता था. अमिताभ के मुताबिक, एक शिफ्ट सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक होती थी. इसके बाद दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से रात 10-11 बजे तक चलती थी. अगर तीन फिल्मों की शूटिंग होती थी, तो रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक भी काम करना पड़ता था. बिग बी की यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए और तालियों से उनका स्वागत किया.
ये भी पढ़ें: वो तुम्हारी पत्नी है… सलमान ने कटरीना के लिए लिया स्टैंड तो विक्की कौशल पर भड़के लोग, जमकर किया ट्रोल