Live TV
Search
Home > खेल > BCCI VS Ajit Agarkar: रोहित शर्मा नहीं…इस खिलाड़ी के लिए BCCI से भिड़ गए अजीत अगरकर? कप्तानी को लेकर बिगड़ी बात; जानें अंदर की पूरी बात

BCCI VS Ajit Agarkar: रोहित शर्मा नहीं…इस खिलाड़ी के लिए BCCI से भिड़ गए अजीत अगरकर? कप्तानी को लेकर बिगड़ी बात; जानें अंदर की पूरी बात

BCCI VS Ajit Agarkar: अजीत अगरकर कथित तौर पर 2023 में आयरलैंड सीरीज के लिए बुमराह की जगह ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाना चाहते थे. रिपोर्ट में BCCI से मतभेद का दावा किया गया है.

Written By:
Last Updated: September 21, 2026 09:31:47 IST

Mobile Ads 1x1

BCCI VS Ajit Agarkar: भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज 3-0 से जीतकर शानदार प्रदर्शन किया. लेकिन इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से जुड़ी एक रिपोर्ट ने क्रिकेट जगत में हलचल बढ़ा दी है. द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) और बोर्ड के कुछ बड़े अधिकारियों के बीच मतभेद रहे हैं. अब अगरकर के पद छोड़ने की चर्चा के बीच साल 2023 का एक पुराना मामला सामने आया है.

किसे कप्तान बनाना चाहते थे अगरकर

रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त 2023 में आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान अगरकर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को कप्तान बनाने के पक्ष में नहीं थे. उस समय बुमराह लंबे समय तक चोट से बाहर रहने के बाद टीम में वापसी कर रहे थे. अगरकर चाहते थे कि बुमराह पर कप्तानी का अतिरिक्त दबाव न डाला जाए और उनके वर्कलोड का ध्यान रखा जाए. अगरकर की पसंद ऋतुराज गायकवाड़ (Rituraj Gaikwad) थे. उनका मानना था कि आयरलैंड दौरा गायकवाड़ को भविष्य के कप्तान के तौर पर तैयार करने का अच्छा मौका हो सकता है. गायकवाड़ को एशियन गेम्स 2023 के लिए भी भारतीय टीम की कप्तानी दी गई थी.

BCCI की पसंद थे बुमराह

हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार BCCI चाहता था कि बुमराह ही टीम की कमान संभालें. बुमराह खुद भी कप्तानी के लिए तैयार थे. आखिर में बोर्ड की बात मानी गई और बुमराह की कप्तानी में भारत ने आयरलैंड के खिलाफ सीरीज 2-0 से जीती.

ये भी पढ़ें:  Ajit Agarkar: अगरकर के जाने की वजह बने रोहित शर्मा और VVS लक्ष्मण? BCCI में मचा घमासान, सामने आई बड़ी वजह

रोहित शर्मा के कारण भी था मतभेद

हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार BCCI चाहता था कि बुमराह ही टीम की कमान संभालें. बुमराह खुद भी कप्तानी के लिए तैयार थे. आखिर में बोर्ड की बात मानी गई और बुमराह की कप्तानी में भारत ने आयरलैंड के खिलाफ सीरीज 2-0 से जीती. रिपोर्ट में रोहित शर्मा से जुड़े फैसलों को लेकर भी अगरकर और बोर्ड के बीच मतभेद का जिक्र किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, जब रोहित शर्मा को लेकर BCCI ने सार्वजनिक तौर पर उनका समर्थन किया, तो अगरकर इससे नाराज हुए थे. इसके बाद रोहित को टीम से बाहर करना मुश्किल हो गया था. हालांकि, ये बातें रिपोर्ट में किए गए दावों पर आधारित हैं.

ये भी पढ़ें: ICC T20I Ranking: भारत से छिना नंबर-1 का ताज, क्या सूर्य कुमार यादव को बाहर कर गौतम गंभीर ने कर दी बड़ी गलती?

MORE NEWS