Pakistan Missing Girl: किरन की कहानी सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' से मिलती जुलती है. जहां एक छोटी बच्ची अपने परिवार से बिछड़ जाती है और काफी समय बाद अपने घर वापस लौटती है. लेकिन इस बार बच्ची को मिलाने में किसी एक्टर ने नहीं बल्कि AI ने यह भूमिका है.
Pakistan Missing Girl: पाकिस्तान (Pakistan) में एक मासूम लड़की पूरे 17 साल बाद अपने परिवार से वापस मिली. इस कहानी ने बॉलीवुड के भाईजान सलमान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान‘ की याद दिला दी. इस कहानी का अंत बिल्कुल वैसा था, जैसे फिल्म का क्लाइमेक्स या आखिरी एपिसोड हो. हालांकि, बच्ची को परिवार से मिलाने के लिए कोई एक्टर नहीं बल्कि AI है. जिसने एक पुरानी गुमशुदगी रिपोर्ट, चेहरे पहचानने वाला सॉफ्टवेयर और एआई की पावर का इस्तेमाल कर किरण को उसके परिवार से मिलवा दिया.
किरन ने न्यूज एजेंसी को बताया कि “17 साल पहले वह मैं रास्ता भूल गई थी और खूब रो रही थी. लेकिन एक नेकदिल औरत मुझे इस्लामाबाद के ईधी शेल्टर होम ले गईं. उस समय मुझे अपना घर नहीं याद था. वह साल 2008 में आइसक्रीम खाने के लिए घर से बाहर निकली थी. लेकिन उसे नहीं पता था कि वह वापस परिवार के पास नहीं लौट पाएगी.“
दिवंगत अब्दुल सत्तार इधी की पत्नी और इधी फाउंडेशन की सह संस्थापक बिलकीस इधी कुछ समय बाद उसे कराची लेकर आ गई थीं. उस दिन से किरन कराची के ही इधी होम में रह रही थीं. उसकी देखभाल बिलकीस ने की. मौजूदा चेयरमैन फैसल इधी की पत्नी सबा इधी ने कहा कि ‘कई बार किरन को इस्लामाबाद लेकर जाता गया, लेकिन उसके माता-पिता को ढूंढा नहीं जा सका.
इस साल फाउंडेशन ने पंजाब के सेफ सिटी प्रोजेक्ट में काम कर रहे साइबर सुरक्षा के विशेषज्ञ नबील अहमद से ताल्लुक किया. सबा द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, नबील को किरन की हाल की तस्वीर, बचपन की तस्वीर और सभी जानकारी दी गई. नबील ने एक पुरानी मिसिंग गर्ल रिपोर्ट ढूंढी और AI, फेस रिकग्निशन और ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर तीनों के मदद लेकर किरन के परिवार को खोज लिया.
किरन के पिता अब्दुल मजीद दर्जी हैं. वह कुछ दिनों बाद कराची पहुंचे और अपने बेटी को वापस घर ले आए. परिवार में खुशी का माहौल है. किरण काफी ज्यादा खुश है. किरन के पिता ने कहा कि “उन्होंने किरन को कई सालों तक खोजने की कोशिश की. इसके लिए उन्होंने अखबारों की भी मदद ली. लेकिन किसी तरह की कोई जानकारी नहीं मिल सकी. हम उम्मीद ही छोड़ चुके थे. लेकिन तभी अधिकारियों ने 17 साल बाद बताया कि उनकी बेटी मिल गई है.“
Vastu Upay For Positive Energy: गंगाजल का सही ढंग से इस्तेमाल आपके जीवन में बड़ा…
Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से जमकर रन बन रहे हैं. उन्होंने…
Russia Ukraine War:दिसंबर 2025 में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने एक सवाल के…
एक युवा डॉक्टर का आरोप है कि उनकी महिला बॉस द्वारा उन पर दबाव बनाया…
TS Inter TSBIE Result 2026 Date: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) जल्द ही 1st,…
सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए बेन कटिंग ने 2016 के फाइनल में मात्र…