<

Social Media Detox: सोशल मीडिया से 7 दिन तक बनाएं दूरी, फिर देखें चमत्कार! मेंटल हेल्थ पर क्या होगा असर? जानिए इसे‌ धीरे-धीरे कम करने का तरीका

Social Media Detox: अगर आप सोशल मीडिया से सात दिन दूरी बना लें, तो इससे आपको काफी ज्यादा फायदा हो सकता है. इसका असर आपकी सेहत पर भी देखने को मिलता है.

Social Media Detox: डिजिटल दौर में सोशल मीडिया हमारी लाइफस्टाइल का एक अहम हिस्सा बन चुका है. इसका अधिक इस्तेमाल लोगों की मेंटल हेल्थ पर बुरा असर डालता है. आजकल लोग सोशल मीडिया के बिना अपनी जिंदगी बिताने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं. यह लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. दिन हो रात लोग हमेशा फेसबुक, इंस्टा और यूट्यूब पर बने रहते हैं. रील के बिना तो लोगों को जिंदगी अधूरी लगने लगती है. 

सोशल मीडिया से दूरी बेहद जरूरी

AMA Network Open में प्रकाशित एक रिसर्च में पाया गया कि सिर्फ एक हफ्ते तक अगर सोशल मीडिया से दूरी बना ली जाए, तो युवाओं की मेंटल हेल्थ में काफी सुधार देखने को मिल सकता है. उनमें एंग्जायटी 16.1%, डिप्रेशन 24% और इंसोम्निया 14.5% तक कम पाया जाता है. ऐसे में किन आदतों को अपनाकर सात दिनों में खुद को सोशल मीडिया डिटॉक्स कर सकते हैं. 

पहला दिन: लक्ष्य

सबसे पहले यह तय करें कि आपको सोशल मीडिया से दूरी बनाने के पीछे आपका क्या कारण है. पेपर पर लिखें कि आप डिटॉक्स क्यों कर रहे हैं. इससे दिमाग डिटॉक्स के लिए तैयार हो जाता है.

दूसरा दिनः नोटिफिकेशन ऑफ

सोशल मीडिया से जुड़े नोटिफिकेशन बंद कर दें. होम स्क्रीन से सोशल मीडिया ऐप्स हटा दें. इससे फोन चेक करने की आदत कम हो जाएगी.

तीसरा दिनः हेल्दी आदतें

जिस समय में आप स्क्रॉल करते थे, उसकी जगह पॉजिटिव एक्टिविटीज करना शुरु करें. जैसे- रीडिंग, एक्सरसाइज या कुकिंग.

चौथा दिनः ऑफलाइन समय पर ध्यान दें

अपनी स्क्रीन के बाहर की दुनिया से ज्यादा जुड़ें. टहलने जाएं, पार्क जाएं, बिना स्क्रीन देखे खाना खाएं और परिवार के साथ समय बिताएं. ऐसा करने से डिजिटल ओवरलोड कम होता है.

पांचवा दिनः माइंडफुलनेस

कुछ मिनट शांत बैठें और विचार करें कि आज कम सोशल मीडिया के इस्तेमाल से कैसा लगा? इससे आप बदलाव मैप कर सकेंगे.

छठा दिनः रिश्तों में सुधार

दोस्तों-परिवार से मिलें दोस्तों, परिवार या सहकर्मियों से मिलें, बातें करें और समय बिताएं. 

सातवां दिनः फायदों के बारे में सोचें

पूरे हफ्ते का रिव्यू करें सोचें कि एक हफ्ते के डिटॉक्स से क्या फायदे मिले. तय करें कि किन आदतों को बदलना हैं. 

सेहत पर भी होगा इसका असर

  • तनाव और चिंता कम होगी.
  • आपको रात के समय बेहतर नींद आएगी.
  • डिटॉक्स आपको बेहतर फ़ोकस करने में मदद करेगा.
  • रिश्तों को बेहतर बनाने में मददगार.
  • खुद के साथ समय बिताने का मौका.
Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में बतौर कॉपी एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। इस फील्ड में काम करते हुए करीब 2 साल पूरे हो चुके हैं। इससे पहले जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही थी। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बॉलीवुड लाइफ हिंदी (जी न्यूज) से की थी। एंटरटेनमेंट की खबरों पर अच्छी खासी पकड़ है। इसके अलावा क्राइम, राजनीति और लाइफस्टाइल की खबरे लिखने में पारंगत हैं।

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

अगर साथ जी नहीं सकते तो… मांग में सिंदुर भर प्रेमी जोड़े ने खाया जहर; वीडियो बना मां को भेजा

Bhagalpur Couple Suicide Case: भागलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज कर जहर खा…

Last Updated: May 16, 2026 23:08:25 IST

Maruti Breeza vs Toyota Hyryder: लेना चाहते हैं बड़े साइज की Compact SUV? क्या है वेल्यू फॉर मनी

परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी…

Last Updated: May 16, 2026 22:14:46 IST

Honor 400 vs Oppo Find X9 Ultra: फीचर्स से लेकर बैटरी तक क्या है अंतर? कौन सा फोन ज्यादा किफायती

कुछ ही हजार की कीमत में आप एक अच्छा स्मार्टफोन ले सकते है, जो वास्तव…

Last Updated: May 16, 2026 22:12:26 IST

Silver Import Rules Change: सोने के बाद अब चांदी को लेकर सरकार ने बदल दिया नियम, जानें क्या पड़ेगा असर

Silver Import Rules Change: चांदी के व्यापार पर बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार ने…

Last Updated: May 16, 2026 21:29:03 IST

दरवाजे के पीछे भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें,  छोटी आदतें बन सकती हैं आर्थिक और मानसिक तनाव की वजह

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को खास महत्व दिया गया है.…

Last Updated: May 16, 2026 20:36:07 IST

आंध्र प्रदेश के सीएम ने आखिर क्यों कि ज्यादा बच्चे करने की मांग? वजह जान चौंक जाएंगे

Andhra Pradesh Population Scheme: आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को श्रीकाकुलम…

Last Updated: May 16, 2026 20:24:34 IST