America: कुछ हमलावरों ने व्हाइट हाउस से दो ब्लॉक दूर नेशनल गार्ड के दो सैनिकों पर गोलीबारी कर दी. मामले की जांच पड़ताल भी शुरु की जा चुकी है.
White House shooting: दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका में बुधवार, 26 नवंबर की शाम राष्ट्रपति निवास व्हाइट हाउस (White House) के पास गोलीबारी की घटना हुई. इलाज के दौरान दोनों जवानों की मौत हो गई है. हमले में एक शूटर भी घायल हो गया है. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. फायरिंग के बाद व्हाइट हाउस में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है.
गोलीबारी की घटना पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि “जिस जानवर ने दो नेशनल गार्ड्स को गोली मारी थी, दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और अब दो अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं, वह भी गंभीर रूप से घायल है, लेकिन फिर भी, उसे इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी. ईश्वर हमारे महान नेशनल गार्ड्स और हमारी पूरी सेना व कानून प्रवर्तन एजेंसियों को आशीर्वाद दे. ये सचमुच महान लोग हैं. मैं, संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रपति होने के नाते, और राष्ट्रपति पद से जुड़े सभी लोग, आपके साथ हैं!“
एफबीआई का वाशिंगटन फील्ड ऑफिस हमारे कानून प्रवर्तन सहयोगियों के साथ मिलकर वाशिंगटन, डी.सी. में आज दोपहर दो नेशनल गार्ड सदस्यों पर हुई गोलीबारी की जांच कर रहा है. जांच जारी रहने के कारण, इस समय हमारे पास देने के लिए और कोई जानकारी नहीं है.
5 kg Gas Cylinder: दिल्ली में LPG के नियम बदले! CM रेखा गुप्ता ने गोदामों…
Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…
IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…
Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…
Dhurandhar 2 Box Office Collection: फिल्म धुरंधर 2 ने वो काम कर दिखाया जो अब…
Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…