होम / Vladimir Putin: फिनलैंड बना नाटो का हिस्सा तो भड़के पुतिन, कही ये बात

Vladimir Putin: फिनलैंड बना नाटो का हिस्सा तो भड़के पुतिन, कही ये बात

Shubham Pathak • LAST UPDATED : December 18, 2023, 6:10 am IST

India News(इंडिया न्यूज),Vladimir Putin: फिनलैंड को नाटो में जोड़ने के बाद मामला कुछ ज्यादा ही फसता हुआ दिख रहा है, जिसके बाद इस मामले में रूसी राष्ट्रपति पुतिन का जोरदार गुस्सा सामने आया है। जानकारी के लिे बता दें कि, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिम देशों पर फिनलैंड पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। जहां उन्होंने कहा कि फिनलैंड पर दबाव बनाकर उसे नाटो का सदस्य बनाया गया। इसके साथ ही पुतिन ने सवाल किया कि, क्या फिनलैंड के साथ हमारा कोई विवाद था? उन्होंने कहा कि 20वीं सदी के मध्य में ही तमाम क्षेत्रीय विवाद सुलझाए जा चुके हैं। प्रकृति से जुड़े विवाद भी बहुत पहले खत्म हो चुके हैं, लेकिन पश्चिमी देशों ने फिनलैंड को जबरन नाटो का सदस्य बना दिया।

पुतिन का बयान

जानकारी के लिए बता दें कि, एक इंटरव्यू में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फिनलैंड और नाटो से जुड़े सवालों पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि फिनलैंड और रूस के बीच कोई समस्या नहीं थी, लेकिन अब होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि रूस सेंट पीटर्सबर्ग (लेनिनग्राद) को सैन्य ठिकाने के रूप में विकसित करेगा।

बाइडन का बयान बकवास

इसके साथ ही बता दें कि, राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की गई टिप्पणियों को बकवास बताकर खारिज करते हुए इस महीने की शुरुआत में यूक्रेन पर कब्जे की आशंका जताते हुए चेतावनी दी थी। जहां उन्होंने कहा था कि, अगर यूक्रेन पर कब्जा होता है तो युद्ध अभी और लंबा चलता रहेगा। ऐसे हालात के गंभीर वैश्विक परिणाम हो सकते हैं।

ये भी पढ़े

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT