<
Categories: विदेश

Charlie Kirk कौन थे? जिनके कत्ल पर झुकेगा America का राष्ट्रीय ध्वज, Donald Trump का भी रो-रोकर बुरा हाल!

Charlie Kirk Death: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के एक खास दोस्त चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इनकी हत्या के बाद अमेरिका में मातम का माहौल है। आइए जान लेते हैं कौन हैं Charlie Kirk?

Who Was Charlie Kirk: गन कल्चर वाले अमेरिका में एक ऐसी घटना हुई जिसने पूरे देश को सदमे में डाल दिया। खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस हादसे के बाद हैरान हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी की गोली मारकर हत्या कर दी है।डा दरअसल, अमेरिकी दक्षिणपंथी नेता और डोनाल्ड ट्रंप के खास दोस्त किर्क की एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। दरअसल, ये घटना 10 सितंबर 2025 को यूटा वैली यूनिवर्सिटी में हुई, यहां किर्क एक आउटडोर कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। इस हत्या के बाद पूरे अमेरिका में शोक की लहर है। इतना ही नहीं चार्ली किर्क की हत्या को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए एक  बड़ा झटका माना जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चार्ली किर्क ट्रंप के बेहद करीबी सहयोगी थे। ऐसा इसलिए क्यूंकि ट्रंप की जीत में भी उनकी अहम भूमिका रही थी। बड़ी खबर ये है कि FBI ने संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। 

Trump के लिए बने थे मसीहा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिकी दक्षिणपंथी राजनीतिक कार्यकर्ता चार्ली किर्क उन प्रभावशाली लोगों के ग्रुप का हिस्सा थे जिन्होंने रिपब्लिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने में मदद की थी।  इतना ही नहीं उन्होंने दक्षिणपंथी युवाओं को भी प्रेरित किया था। चार्ली किर्क मूल रूप से इलिनोइस के रहने वाले थे। उन्होंने 18 साल की उम्र में दक्षिणपंथी छात्र समूह टर्निंग पॉइंट यूएसए की सह-स्थापना की थी और ट्रंप के शासनकाल में रिपब्लिकन पार्टी में एक उभरते सितारे के रूप में अहम भूमिका अदा की थी।

हत्या की खौफनाक कहानी

ये मंजर काफी भयानक था। दरअसल, गोलीबारी उस समय हुई जब टर्निंग पॉइंट के अध्यक्ष चार्ली किर्क यूटा के ओरेम स्थित यूटा वैली यूनिवर्सिटी परिसर में एक विशाल जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन पर धड़ाधड़ गोलियां बरसा दी गईं। हर तरफ भगदड़ मच गई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चार्ली किर्क के अपने एक्स अकाउंट पर 5.3 मिलियन फ़ॉलोअर्स थे और उनके रेडियो कार्यक्रम द चार्ली किर्क शो पॉडकास्ट के हर महीने 5 लाख से ज़्यादा श्रोता थे। उन्होंने टाइम फ़ॉर अ टर्निंग पॉइंट और द कॉलेज स्कैम सहित कई किताबें लिखीं। ये किताबें इतनी मशहूर हैं कि इसके बारे में अमेरिका का बच्चा-बच्चा जानता है। 

कौन थे चार्ली Charlie Kirk ?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 31 साल के नौजवान चार्ली किर्क एक प्रमुख दक्षिणपंथी कार्यकर्ता थे। किर्क डोनाल्ड ट्रंप के बेहद करीबी थे। उनकी मौत के बाद खुद डोनाल्ड ट्रंप को भी बहुत बड़ा झटका लगा है। खास बात तो ये है कि 2024 के चुनावों में वो उनकी टीम का हिस्सा थे। डोनाल्ड ट्रंप  के लिए वो इतनी अहमियत रखते थे कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने उन्हें युवाओं के दिलों को समझने वाला व्यक्ति कहा था। वजह सिर्फ ये थी कि चार्ली किर्क की युवाओं पर अच्छी पकड़ थी। किर्क इज़राइल के भी बड़े समर्थक थे। इसी वजह से इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें ‘इज़राइल का शेर दिल दोस्त’ बताया था। किर्क के परिवार में उनकी पत्नी एरिका, जो पूर्व मिस एरिज़ोना यूएसए सौंदर्य प्रतियोगिता विजेता हैं, और उनके दो बच्चे हैं।

Heena Khan

Recent Posts

Viral Video: बलोचों ने खोलकर रख दी पाकिस्तानी मर्दों की हकीकत! बताया 80% आदमी हैं नामर्द, और 20%…

Pakistan News: लेकिन क्या आपने कभी किसी से सुना है कि पाकिस्तान में 80% ट्रांसजेंडर…

Last Updated: April 4, 2026 12:28:23 IST

UPSC NDA CDS Admit Card 2026 Released: यूपीएससी एनडीए सीडीएस एडमिट कार्ड जारी, ऐसे आसानी से करें डाउनलोड

UPSC NDA CDS Hall Ticket 2026 Released: यूपीएससी NDA, CDS परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी…

Last Updated: April 4, 2026 12:21:30 IST

पानी का रंग नीला तो क्यों कहते हैं लाल सागर? जानें क्या है इस विचित्र नाम के पीछे का रहस्य

Red Sea: आपने अक्सर भूगोल में समुद्रों और महासागरों के बारे में पढ़ते हुए लाल…

Last Updated: April 4, 2026 11:54:43 IST

Black Rain: तेजाबी बारिश का खतरा! ईरान में कुदरत का कहर; भारत के अलावा इन देशों में बरसेगा काला पानी

Iran Israel War: ईरान अमेरिका में चल रही जंग के बाद से दुनियाभर में तनाव…

Last Updated: April 4, 2026 11:53:52 IST

जब ट्रक के पीछे लिखी लाइन से निकला ये गीत, बना सबसे रोमांटिक गाना; सॉन्ग का नाम सुन झूम उठेगा दिल

Song Secrets: बॉलीवुड में एक ऐसा गाना रिलीज हुआ जो ट्रक के पीछे लिखी लाइन…

Last Updated: April 4, 2026 11:43:13 IST

DC vs MI: पृथ्वी शॉ दिल्ली में करेंगे वापसी! मुंबई से इन खिलाड़ियों की होगी छुट्टी, प्लेइंग XI पर डालें नजर

DC vs MI Predicted Playing XI: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच 4 अप्रैल…

Last Updated: April 4, 2026 12:19:51 IST