होम / Kashmir: कश्मीर में 2 लाख में बिका मुर्गी का एक अंडा, जानें वजह-Indianews

Kashmir: कश्मीर में 2 लाख में बिका मुर्गी का एक अंडा, जानें वजह-Indianews

Shalu Mishra • LAST UPDATED : April 15, 2024, 11:14 am IST

India News (इंडिया न्यूज), Kashmir: आस्था और विश्वास, ऐसी ताकत होती हैं जिससे इंसान का जीवन सरल बन जाता है। उसे हमेशा अपने साथ एक सकारात्मक ऊर्जा की उपस्थिति महसूस होती है। हर व्यक्ति अपने ईश्वर की भक्ति करता है, चाहे वो छोटा हो-बड़ो हो, अमीर-गरीब। इसमें कोई विशेष वर्ग शामिल नहीं होता। आइए आपको आज एक ऐसी ही एक खबर के बारे में बताते हैं, जहां एक वयक्ति मस्जिद का स्थापना के लिए, उसके निर्माण में दान दे रहा है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला..

मस्जिद के निर्माण में दिया अंडा

कश्मीर के एक गांव में मस्जिद के निर्माण के लिए एक गरीब आदमी ने जिसके पास खुद कोई संपत्ति नहीं है, यहां तक की अपना पेट भरने तक के लिए भी वो इंसान सक्षम नहीं है, ने दान में अंडा दिया। वो अंडा ₹2 लाख रुपये से अधिक में नीलाम हुआ है। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि सोपोर में ग्रामीणों ने मालपोरा गांव में मस्जिद के लिए दान जुटाना शुरू किया तो एक गरीब व्यक्ति ने मस्जिद के लिए एक अंडा दान किया।

Ananya Panday ने KKR मैच से Suhana Khan के साथ पुरानी तस्वीरें की शेयर, बचपन की यादें की ताजा -Indianews

देशभर में हो रही चर्चा

मस्जिद समिति ने अंडे को दान के रूप में स्वीकार कर लिया और अन्य दान की तरह इसे नीलामी के लिए रखा गया। इस दान की चर्चा देशभर में शुरू हो गई है और ग्रामीणों के लिए यह एक प्रमुख आकर्षण बन चुका है। अंडे को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आने लगे और इसकी निलामी बार-बार होने लगी। प्रत्येक नीलामी के बाद, खरीदार अधिक धन जुटाने के लिए इसे दूसरी नीलामी के लिए वापस कर देता था।

Delhi Excise Policy Case: एक्साइज पॉलिसी केस में बुरी फंसी CM के चंद्रशेखर की बेटी, 23 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत- indianews

नीलामी में मिले 2 लाख से अधिक रुपये

स्थानीय लोगों का कहना है कि अंडा आखिरकार एक आदमी ने ₹70,000 में खरीदा था। लेकिन बार-बार अंडे की नीलामी से जुटाई गई कुल राशि लगभग ₹ 2.2 लाख के करीब थी। मस्जिद समिति के एक सदस्य ने कहा, “हमने इस अंडे की नीलामी पूरी कर ली है और इससे 2.26 लाख रुपये जुटाए गए हैं।”

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Elections 2024: कितने अमिर हैं राजनाथ सिंह? जानिए रक्षा मंत्री पास कुल कितनी संपत्ति-Indianews
Tripura: झूले पर झूल रहा था मासूम, तभी हुआ कुछ ऐसा की चली गई जान, लोग सदमे में
Khalistani Extremist: दिल्ली के पूर्व विधायक को खालिस्तानी चरमपंथी से मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत -India News
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन आपके लिए बेहद खास, जानिए मेष से लेकर मीन तक के राशि के बारे में -Indianews
Dimple Yadav: यूपी में बीजेपी का 80 सीटें जीतने का दावा सरासर झूठ, सपा नेता डिंपल यादव ने कसा तंज -India News
Madhya Pradesh में भाजपा नेता को चाकू घोंपकर घायल, इस वजह से किया हमला, 3 गिरफ्तार- Indianews
Aaj Ka Panchang: आज बन रहा है त्रिपुष्कर योग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय- Indianews
ADVERTISEMENT