होम / जम्मू-कश्मीर में बेअदबी के आरोप में शख्स गिरफ्तार, अन्य मामले में तस्करों से 14 महिलाएं छुड़ाई

जम्मू-कश्मीर में बेअदबी के आरोप में शख्स गिरफ्तार, अन्य मामले में तस्करों से 14 महिलाएं छुड़ाई

Vir Singh • LAST UPDATED : October 29, 2022, 12:42 pm IST

इंडिया न्यूज़, श्रीनगर, (Sacrilege And Human Trafficking In J&K):  जम्मू-कश्मीर में बेअदबी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक अन्य घटना में मानव तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके चंगुल से 14 महिलाओं को छुड़ाया गया है।

कुरान को पानी में फेंकने का आरोप

बेअदबी का मामला खान मस्जिद गोजवारा में सामने आया है। यहां इरशाद अहमद मीर नाम के एक शख्स पर कुरान को पानी में फेंकने का आरोप है। पुलिस ने रात भर छापों के बाद उसे अरेस्ट कर लिया है। वह श्रीनगर के मलूरा एरिया का निवासी है।

आरोपी मानसिक तौर पर बीमार : पुलिस

पुलिस के मुताबिक आरोपी मानसिक तौर पर बीमार लगता है। मीर के खिलाफ नौहट्टा थाना में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। घटना के बाद इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया था जो अब सामान्य स्थिति में है।

स्मगलरों से छुड़ाई गई 14 महिलाओं में कुछ नाबालिग

मानव तस्करी का मामला बडगाम जिले के दुलीपोरा गांव के एक एरिया का है। पुलिस ने कल इसका पर्दाफाश कर तीन लोगों को अरेस्ट किया। था। पुलिस का कहना है कि जिले में मानव तस्करी की सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। आरोपियों के कब्जे से छुड़ाई गई 14 महिलाओं में कुछ नाबालिग हैं। गिरफ्तार आरोपियोंं में शगुफ्ता, शमीम अहमद भट व अस्मत हैं। शमीम अहमद भट के घर व आसपास के स्थानों महिलाओं को छुड़ाया गया।

यह भी पढ़ें – केरल में अफ्रीकी स्वाइन फीवर से 19 सुअरों की मौत, 48 को मारा, कोट्टायम जिले में मांस बैन

Connect With Us : Twitter, Facebook

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT