Rajasthan News: राजस्थान के भिवाड़ी में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. जिसमें सात मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कुछ श्रमिकों के अभी भी फंसे होने की आशंका है.
राजस्थान के केमिकल फैक्ट्री में लगी भयंकर आग
Bhiwadi Chemical Factory Fire: सोमवार को राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में एक कारखाने में आग लगने से सात लोगों की जलकर मौत हो गई. शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि कारखाना कई महीनों से बंद था। कारखाने में बड़ी मात्रा में गत्ता जमा पाया गया. इसके साथ ही बताया जा रहा है कि अभी भी वहां कुछ लोग फंसे हैं.
सुबह करीब 9:30 बजे जब आग लगी, तब कारखाने में 20-25 मजदूर काम कर रहे थे. IANS की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ ही मिनटों में निजी औद्योगिक इकाई से आग फैल गई और कारखाने के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. कुछ मजदूर भागने में कामयाब रहे. इसके बावजूद भीषण आग में सात श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि दो-तीन श्रमिकों के अभी भी फंसे होने की आशंका है. डेढ़ घंटे तक चले दमकल अभियान के बाद आग पर काबू पा लिया गया है.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीन से चार जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं, जिससे अफरा-तफरी मच गई. आशंका है कि कारखाने के अंदर रखे गैस सिलेंडर फट गए, जिससे ये धमाके हुए. हालांकि, आग लगने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के कारखानों को खाली करा लिया गया और इलाके की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से रोक दी गई. आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया. प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार, कई लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया. कुल नुकसान का आकलन जारी है. पुलिस ने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी या किसी अन्य कारण से. अधिकारियों ने क्षेत्र की अन्य औद्योगिक इकाइयों को भी ऐसे हादसों को रोकने के लिए सुरक्षा मानकों की समीक्षा करने और उनका पालन करने का निर्देश दिया है.
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया. साथ ही जिला प्रशासन को घायलों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा उपचार प्रदान करने के निर्देश दिया है.
Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…
Delhi NCR Weather Today 20 Oct 2026: दिल्ली-NCR में दशहरा पर मौसम साफ रहने की…
Jailer 2 Box Office Collection Day 5: रजनीकांत की Jailer 2 ने पांचवें दिन ₹42.35…
Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…
Noida Traffic Advisory: दशहरे और मूर्ति विसर्जन के चलते नोएडा, सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट…
Sidhu Moose Wala: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई सुखदीप सिंह सिद्धू की…