RRB NTPC UG exam city slip 2026 out: रेलवे भर्ती बोर्ड ने नटीपीसी अंडरग्रेजुएट (UG) एग्जाम 2026 के लिए RRB NTPC UG Exam City Slip 2026 जारी कर दी है. आइए जानते हैं डाउनलोड करने का तरीका-
RRB NTPC UG City Slip 2026 out: देखें कब से हैं एग्जाम
RRB NTPC UG exam city slip 2026 out: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट (UG) एग्जाम 2026 के लिए RRB NTPC UG Exam City Slip 2026 जारी कर दी है. जो कैंडिडेट CBT 1 एग्जाम में शामिल होने वाले हैं, वे अपने संबंधित क्षेत्रीय RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं.
ये सिटी स्लिप उम्मीदवारों को एग्जाम से पहले जरूरी जानकारी देती है, जिसमें परीक्षा शहर, तारीख और शिफ्ट की डिटेल शामिल होती है. हालांकि, ये एडमिट कार्ड नहीं होता, बल्कि परीक्षा से पहले की एक जरूरी सूचना होती है.
RRB NTPC UG CBT 1 परीक्षा का आयोजन कई दिनों में किया जाएगा. परीक्षा तिथियां इस प्रकार हैं- 7, 8, 9, 13, 14, 16, 17, 18, 19, 20 और 21 मई. इन तारीखों पर अलग-अलग शिफ्ट में परीक्षा आयोजित की जाएगी.
CBT 1 एग्जाम में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो निम्न विषयों से होंगे:
सामान्य जागरूकता (General Awareness): 40 प्रश्न
गणित (Mathematics): 30 प्रश्न
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं रीजनिंग (General Intelligence & Reasoning): 30 प्रश्न
ध्यान रहे कि प्रश्न पत्र का पैटर्न संकेतात्मक है और अंतिम पेपर में बदलाव संभव है. साथ ही, परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू होगी, जिसमें हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटा जाएगा.
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:
1. अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
2. RRB NTPC UG Exam City Slip 2026 लिंक पर क्लिक करें
3. लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें
4. जानकारी सबमिट करें
5. स्क्रीन पर सिटी स्लिप दिखाई देगी
6. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3,058 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. पदों का विवरण इस प्रकार है:
कमर्शियल कम टिकट क्लर्क: 2,424 पद
अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट: 394 पद
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 163 पद
ट्रेन क्लर्क: 77 पद
Delhi Garba-Dandiya Night 2026: नवरात्रि 2026 में दिल्ली में गरबा और डांडिया के लिए कई…
Rise And Fall 2 में तेज प्रताप यादव और इरीना रुदकोवा की रोमांटिक केमिस्ट्री चर्चा…
Purvanchal Expressway Accident Today: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर क्रिकेट खिलाड़ियों की कार ट्रक से…
Bengaluru Spa Extortion: बेंगलुरु के विद्यारण्यपुरा इलाके में चार महिलाएं और दो पुरुष अचानक एक…
CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी शुरू, LOC प्रक्रिया जारी. डेटशीट…
8th Pay Commission: पता करें कि अगर आठवें Pay Commission में फिटमेंट फैक्टर 2.0 से…