Singrauli News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कचनी में ऑनलाइन पार्सल डिलीवरी को लेकर विवाद का मामला सामने आया है. यहां पर जूते का साइज छोटा होने पर पैसे वापस मांगने को लेकर डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट की गई.
सिंगरौली में पार्सल को लेकर डिलीवरी बॉस से मारपीट.
Singrauli News: जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कचनी में ऑनलाइन पार्सल डिलीवरी को लेकर विवाद का मामला सामने आया है, जहां जूते का साइज छोटा होने पर पैसे वापस मांगने को लेकर डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट की गई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागेंद्र शाह (29 वर्ष), निवासी ग्राम जरहा, को एक ऑनलाइन कंपनी का जूते का पार्सल लेकर ग्राम कचनी पहुंचे थे. उन्होंने पार्सल ग्राहक रविंद कुशवाहा को सौंप दिया और भुगतान भी प्राप्त कर लिया.
बताया जा रहा है कि डिलीवरी के बाद जब नागेंद्र वापस लौट रहे थे, तभी नारायणदास कुशवाहा ने उन्हें रोक लिया और जूते का साइज छोटा बताते हुए तत्काल पैसे वापस करने की मांग की. इस पर नागेंद्र ने कंपनी की प्रक्रिया का हवाला देते हुए कहा कि रिफंड ऑनलाइन माध्यम से ही संभव है और मौके पर नकद राशि वापस नहीं की जा सकती.
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया और डिलीवरी बॉय नागेंद्र शाह के साथ मारपीट की गई.
घटना के बाद नागेंद्र शाह ने बैढ़न थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Shivraj Singh Chouhan: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक रैली के दौरान पीएम मोदी को…
India vs New Zealand 3rd T20: भारत ने तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को छह…
Abhishek Sharma century: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 35…
Tiger Shroff Firing Case : टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस ने 11 आरोपियों…
Fastag Annual Pass: 1 नवंबर 2026 से टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने…
Ravindra Hiroji Satam: कारोबार में सफलता हासिल करने के लिए मेहनत, धैर्य और लगातार प्रयास…