होम / आम को डाइट में शामिल करने का एक और मज़ेदार तरीका, झटपट ऐसे बनाएं मैंगो सैंडविच

आम को डाइट में शामिल करने का एक और मज़ेदार तरीका, झटपट ऐसे बनाएं मैंगो सैंडविच

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : February 6, 2023, 9:42 pm IST

Mango Sandwich Recipe: आम को अपनी डाइट में शामिल करने का एक और मजेदार तरीका है। केवल 2 से 3 प्रमुख सामग्रियों से बना, मैंगो सैंडविच। इसे खाने से पहले फ्रिज में ठंडा भी कर सकते हैं, जो इसका स्वाद और ज्यादा बढ़ा देंगे। तो यहां जानिए 2 लोगों के लिए मैंगो सैंडविच बनाने का ये तरीका।

सामग्री:

  • 8-10 आम के स्लाइस (पतला)
  • 1 बाउल क्रीम/ग्रीक योगर्ट
  • 1 बड़ा चम्मच पिसी हुई चीनी
  • 1 बड़ा चम्मच मैंगो प्यूरी
  • 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

विधि:

  • एक बाउल में क्रीम/ग्रीक योगर्ट, इलायची पाउडर, चीनी और आम की प्यूरी को एक साथ मिलाएं। इसे फ्रिज में ठंडा होने दें।
  • ब्रेड स्लाइस लें और किनारों को काट लें।
  • चिल्ड क्रीम मिक्स को ब्रेड स्लाइस पर फैलाएं, प्रत्येक ब्रेड पर 4-5 आम के स्लाइस रखें और ब्रेड के दूसरे स्लाइस से कवर करें।
  • अगर आप चाहें तो 5 मिनट और फ्रिज में रखें या ऐसे ही आनंद लें।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT