होम / Iron Deficiency Symptoms: आयरन की कमी को न करें नजरअंदाज, जानिए आयरन की कमी के लक्षण

Iron Deficiency Symptoms: आयरन की कमी को न करें नजरअंदाज, जानिए आयरन की कमी के लक्षण

Divya Gautam • LAST UPDATED : July 1, 2023, 6:35 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Iron Deficiency Symptoms: शरीर के लिए आयरन जरूरी माना जाता है। आयरन हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है और हीमोग्लोबिन से प्रोटीन जो हमारे फेफड़ों से ऑक्सीजन को शरीर में ट्रांसफर करता है, इम्यूनिटी को बोस्ट करता है, बॉडी को एक्टिव रखने में मदद करता है और शरीर को थकने से बचाता है। लेकिन पूरे विश्व की में लोगों के अंदर आयरन की कमी काफी ज्यादा पाई गई है। ज्यादातर महिलाओं में इनकी कमी को दर्ज किया गया हैं। शरीर हो रहे इन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

  • आयरन की कमी होने पर रेड ब्लड सेल्स कम बनते हैं।
  • शुरुआत में आयरन की कमी से थकान, सिरदर्द, चक्कर आना हो सकता है।
  • आयरन की कमी से सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी होने लगती है।
  • आयरन की कमी से बाल झड़ने की समस्या भी होने लगती है।
  • आयरन की कमी से चिड़चिड़ापन और स्किन का कलर भी फीका पड़ सकता है।
  • आयरन की कमी से त्वचा में रूखापन और नाखून सफेद होने लगते हैं।
  • सीने में दर्द महसूस होना और धड़कन तेज होना।
  • हाथ पैर ठंडे होने जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

ये भी पढ़ें- Skin Tightening: लटकती स्किन से पाना चाहते हैं छुटकारा तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT