इंडिया न्यूज़, मऊ गाजीपुर।
पूर्वी यूपी के मऊ(Mau) और गाजीपुर में बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी ने एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम रखी है। मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी ने मऊ सदर सीट जीत ली है। वहीं गाजीपुर की मोहम्मदाबाद सीट पर मुख्तार अंसारी के भतीजे सुहेब अंसारी मन्नू जीत हासिल की है।
मऊ (Mau) सदर सीट मुख्तार अंसारी की परंपरागत सीट रही है। लगभग तीन दशक से यह सीट मुख्तार के पास है। पहली बार उन्होंने चुनावी राजनीति से खुद को दूर करते हुए बेटे अब्बास को सुभासपा के टिकट पर उतारा था। अब्बास को एक लाख से ज्यादा वोट मिले हैं। 30 राउंड तक अब्बास अंसारी 1 लाख 5 हजार से ज्यादा वोट हासिल कर चुके थे।
शुरुआती रुझान में अब्बास अंसारी पिछड़ गए थे लेकिन लेकिन बाद में आगे हो गए। भाजपा ने अब्बास के खिलाफ अशोक सिंह को मैदान में उतारा था। अशोक सिंह के भाई की हत्या का आरोप मुख्तार अंसारी पर लगा था। अशोक सिंह के परिवार का आरोप है कि उनके भाई अजय प्रकाश सिंह ‘मन्ना’ की हत्या में मुख्तार का हाथ था।
Also read: Attari Punjab Assembly Election 2022 Result अटारी से आप के जसविंदर सिंह जीते
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.