होम / Mangaluru Auto Rickshaw Blast : कर्नाटक के मंगलुरु में कल बड़े नुकसान के इरादे किया गया था धमाका : डीजीपी

Mangaluru Auto Rickshaw Blast : कर्नाटक के मंगलुरु में कल बड़े नुकसान के इरादे किया गया था धमाका : डीजीपी

Vir Singh • LAST UPDATED : November 20, 2022, 11:13 am IST

इंडिया न्यूज, बेंगलुरु, (Mangaluru Auto Rickshaw) : कर्नाटक के मंगलुरु में कल हुआ विस्फोट अचानक हुई घटना नहीं थी। बल्कि यह बड़े नुकसान के इरादे से किया गया था। कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कल मंगलुरु में आटो रिक्शा में किया गया धमाका एक ‘आतंकी कृत्य’ है और इसका मकसद बड़ा नुकसान पहुंचाना था।

आतंकी वारदात की आशंका, गहन जांच शुरू : गृह मंत्री

राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि आटो रिक्शा में हुआ विस्फोट आतंकी वारदात हो सकती है और पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। प्रदेश पुलिसकेंद्रीय एजेंसियों के साथ मामले की जांच कर रही है। चलते आटो रिक्शा में वारदात को अंजाम दिया गया था। विस्फोट होते ही आटो में आग लग गई और चालक व आटो में सवार एक सवारी घायल हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज साझा किया है जिसमें आटो रिक्शा में आग लगते साफ दिख रही है।

मौके पर मौजूद लोगों ने भी देखी है आटो में लगती आग

Mangaluru Auto Rickshaw

पुलिस के अनुसार आटो रिक्शा में आग लगने की घटना लोगों ने भी देखी है। लोगों से जब पूछा गया कि आटो रिक्शा में क्या विस्फोट हुआ था, तब उन्होंने इस संबंध में खुद को बेखबर बताया। लोगों ने कहा कि उन्होंने आटो में आग लगती देखी है। एक अधिकारी ने कहा, यदि अगर उनके पास ज्यादा जानकारी होती तो वह मीडिया से शेयर करते। उन्होंने कहा, अभी जांच की जा रही है और जैसे ही कुछ सामने आता है, मीडिया को बताया जाएगा।

यह भी पढ़ें – Gujarat Election 2022: गुजरात में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, कुछ देर में पहुंचेंगे सोमनाथ मंदिर

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

पटौदी पैलेस से स्विस होम तक, इतने करोड़ के मालिक हैं Kareena-Saif Ali Khan -Indianews
Lok Sabha Election: अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर कसा तंज, जानें क्या कहा
Bareilly: सनकी प्रेमी की हैवानियत, पहले किया दुष्कर्म फिर गर्म रोड से लिखा चेहरे पर अपना नाम-Indianews
इस वजह से लापता हुए थे तारक मेहता फेम Gurucharan Singh, कारण जान हो जाएंगे हैरान -Indianews
पंजाब के लोगों के लिए ये क्या बोल गए Aamir Khan, ‘नमस्ते की ताकत’ पर कही ये बात-Indianews
Reliance Jio: रिलायंस जियो ने इंटरनेट की दुनिया में मचाया तहलका, सबसे बड़े मोबाइल डेटा ब्रांड के रूप में चाइना मोबाइल को छोड़ा पीछे-Indianews
कब थमेगा मणिपुर में मौत का मंजर? एक बार फिर मेटेई और कुकी समुदायों के बीच जमकर हुई गोलीबारी-Indianews
ADVERTISEMENT