होम / हिमाचल में घूमने के लिए 5 ऐसी जगह जो आपको हिमाचल का दीवाना बना देंगी

हिमाचल में घूमने के लिए 5 ऐसी जगह जो आपको हिमाचल का दीवाना बना देंगी

Sachin • LAST UPDATED : July 2, 2022, 5:34 pm IST

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल न्यूज़: मुसाफिर कई बार ऐसे सफर की तलाश में होते है। जहां जाकर वो कुछ नया हासिल कर सके। हम सबके मन में अत रहता है की छट्टी के दिन कही घूमने जाए। हर व्यक्ति घूमने का शोकिन होते है। चाहें मौसम सर्दी का हो या फिर गर्मी का घूमने के लिए कोई मौसम नही देखते है। गर्मियो के शुरू होते ही सभी पहाड़ो की तरफ भागने लगते है। अधिकतर लोग हिमाचल जाना पसंद करते हैं। हिमाचल राज्य एक खूबसूरत राज्य है। जहां भारत के कोने-कोने से पर्यटन घूमने आते है। हिमाचल की हवा,नदियां,पहाड़,बर्फ और खूबसूरत वादियों से घिरा हुआ है। और यही मनाली, शिमला, धर्मशाला में आप बहूत घूमें होंगे।आईये आपको बताते है हिमाचल की ऐसी ही कुछ शानदार जगह जहा आप अपना हॉलिडे स्पेंड कर सकते है।

पब्बर घाटी

पब्बर घाटी रोहडू का शुरुआती पढाव है। जहां से हमें अनेको अनुभव मिलते है। नई जगह को देखने के लिए यह जगह सही है। पब्बर घाटी से शुरु होकर जांगलिक से होते हुए चंद्रनाहन झील तक पहुंचते है। यह घाटी बेहद शांत घाटी है। जहां पर अपको बर्फ की मोटी चादरे देखने को मिल जाती है। जिसके बारे में ज्यादा लोग नही जानते है, खूबसूरत पहाड़ों और नदियों के अलावा आपको यहां फलों के बागान भी मिल जाएंगे।

काजा

काजा हिमाचल के खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यो में से एक पर्यटन स्थल है। स्पीति जिले का सुंदर शहर जो घूमने के शौकीनों के लिए सबसे अच्छा है। जो अपने घर से कही दूर जाकर सुख की तलाश करते है वे काजा शहर आ सकते है। यहा की शांत नदियां के साथ आप एक जुडाव सा महसूस करते है। इसके आस पंस के छोटे छोटे सुंदर गांव में जा सकते है। जहा के दृशय मनमोहक है।

ग्लू गांव

गलू गांव जो शिमला से लगभग 120 किमी दूर है। जहां पहुंचना बेहद आसान है। जिसका रास्ता जंगल के अंदर जाता है। गलू में बहूत सी प्रजातियों के जीव देखने को मिल जाते है। यह जगह शांत और खूबसूरत है। पर्यटक यहाँ आना काफी पसंद करते है।

पराशर झील

पराशर झील घने जंगल और धैलाधर के बर्फ पहने हुए पहाडों में मनोरम दृश्य के लिए जानी जाती है। यह झील हिमाचल की सबसे खूबसूरत झील है। इस झील कि खासियत इसके ऊपर तैरता हुआ द्वीप है। असका नाम ऋषि पराशर के नाम से जाना जाता है। जिसे ऋषि पिंड़ी के रुप में पूजते है। यह भी कहा जाता है इस पूरे मंदिर को देवदार पेड़ का प्रयोग करके बनाया गया था।

गुशैनी

इस जगह पर मछली पकड़ने वाले लोग अधिक आते है। अगर आप भी इसके शोकिन है तो गुशैनी जरूर आए। जिसके नजदीक ही तीर्थन नदी बहती है, जहां पर मछली पकड़ने के साथ ही नदी के किनारे पक्षियों को देखने के लिए भी बढ़ी सूंदर जगह है। मन की शांति के लिए आप यहां आ सकते है।

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT