होम / Sleep Problem: बिस्तर पर जानें के बाद भी घंटों तक नही आती नींद? अपनाएं ये आसान तरीका

Sleep Problem: बिस्तर पर जानें के बाद भी घंटों तक नही आती नींद? अपनाएं ये आसान तरीका

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : February 17, 2024, 7:41 am IST

India News (इंडिया न्यूज), Sleep Problem: नींद संबंधी विकार तेजी से बढ़ती एक समस्या के रुप में उभर रहा है जिसका खतरा लगभग हर उम्र के लोगों में देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है कि हम सभी रात में कम से कम 6-8 घंटे की नींद तो लेना ही चाहिए। अनिद्रा की समस्या के कारण न केवल थकान और कमजोरी जैसी समस्याएं होने का खतरा हो सकता है, बल्कि अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रहे तो रक्तचाप और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी इसका लंबे समय का दुष्प्रभाव हो सकता है।

लेकिन क्या आपको भी रात को बिस्तर पर जाने के बाद काफी देर तक नींद नहीं आती? सोने की हर कोशिश करने के बाद भी आपको इसमें दिक्कत महसूस होती है? अगर हां, तो समय रहते इस संबंध में किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। नींद न आने की समस्या के कई अंतर्निहित कारण हो सकते हैं जिन पर गंभीरता से ध्यान देने की जरुरत है।

क्या है नींद न आने की समस्या

अध्ययनों से पता चलता है कि, लंबे समय तक नींद की समस्या से पीड़ित लोगों में कैंसर विकसित होने और इस बीमारी से मरने का खतरा अधिक हो सकता है। नींद की कमी का आपके स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे मूड में बदलाव, याददाश्त की समस्या और सोचने और ध्यान केंद्रित करने में समस्या हो सकती है।

ये भी पढ़े- Lok Sabha Elections 2024: भाजपा के राष्ट्रीय परिषद की दो दिवसीय बैठक आज, पीएम मोदी देंगे जीत का मंत्र

आसानी से नहीं आती है नींद तो अपनाएं एक्सपर्ट का ये नुस्खा | expert tips for  better sleep at night | HerZindagi

अनिद्रा का क्या है कारण

नींद का तनाव एक शब्द है जिसका उपयोग अनिद्रा का वर्णन करने के लिए किया जाता है, जिसका अर्थ है कि आप सोने के लिए बार-बार प्रयास करते हैं और इसे प्राप्त करने में असफल होते हैं। नींद की अच्छी गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सबसे जरूरी यह है कि हम तनाव और चिंता को कम करने की कोशिश करें। इसमें हमारी जीवनशैली और खान-पान का भी बड़ा योगदान माना जाता है। आप कुछ आदतों में सुधार करके नींद की गुणवत्ता बढ़ा सकते हैं।

अच्छी नींद के लिए क्या करें?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का इसको लेकर कहना है कि, जीवनशैली की आदतों में सुधार करके आप अपनी नींद की गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं। इसके लिए कुछ आदतों पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए।

  • हर दिन एक ही समय पर सोने और सुबह एक ही समय पर उठने की आदत बनाएं।
  • सुनिश्चित करें कि आपका शयनकक्ष शांत, अंधेरा और आरामदायक हो।
  • सोने से पहले टीवी, कंप्यूटर और स्मार्ट फोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल न करें।
  • इसके अलावा भारी भोजन, कैफीन और सोने से पहले शराब पीने से भी बचें।
  • दिन के दौरान शारीरिक रूप से सक्रिय रहने से आपको रात में बेहतर नींद लेने में मदद मिल सकती है।

ये भी पढ़े-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Parineeti Chopra के पास नहीं थे ट्रेनर अफोर्ड करने के पैसे, को-एक्टर उड़ाते थे मजाक-Indianews
Ghaziabad-Noida: इन क्षेत्रों में पुरुष के मुकाबले महिलाओं के मतदान में हुई गिरावट, यहां देखें आंकड़े-Indianews
Arizona: एरिज़ोना-न्यू मैक्सिको लाइन के पास ट्रेन बेपटरी, आग बुझाने कोशिश जारी- indianews
Viral Video: वरमाला में दुल्हे ने किया कुछ ऐसा काम, जानकर लोटपोट हो जाएंगे आप; वीडियो वायरल-Indianews
Upgradable ATM: भारत का पहला अपग्रेडेबल एटीएम लॉन्च! जानें उसके लाभ; सुविधाएं- indianews
अपनी सक्सेस पर Taapsee Pannu ने तोड़ी चुप्पी, कड़ी मेहनत को दिया श्रेय -Indianews
Prajwal Revanna Video: देश छोड़कर क्यों भाग गए एचडी देवेगौड़ा के पोते सांसद प्रज्जवल रेवन्ना! यहां जानें पूरा मामला-Indianews
ADVERTISEMENT