होम / Deepika Padukone Diet: इस डाइट प्लान से फिट रहती है दीपिका, दिन में 6 बार खाती है खाना

Deepika Padukone Diet: इस डाइट प्लान से फिट रहती है दीपिका, दिन में 6 बार खाती है खाना

Simran Singh • LAST UPDATED : January 5, 2024, 7:23 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Deepika Padukone Diet, दिल्ली: बॉलीवुड की सुपरस्टार दीपिका पादुकोण आज 38 साल की हो चुकी है। बता दे की एक्ट्रेस ने 2008 में फिल्म ओम शांति ओम से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद से ही उन्होंने इंडस्ट्री में 16 साल के करियर में अपनी मुकाम को हासिल किया है। फिटनेस के मामले में एक्ट्रेस सभी को पीछे छोड़ती है। आज की रिपोर्ट में हम आपको एक्ट्रेस की फिटनेस ट्रिक के बारे में बताएंगे।

6 बार खाती है खाना

बता दे कि दीपिका पादुकोण खान की काफी शौकीन है और अपने फिटनेस को भी ध्यान में रखते हुए हेल्दी खाना खाना पसंद करती है। अगर दीपिका की डाइट की बात की जाए तो वह दिन में 6 बार खाना खाती है। वहीं उनकी डाइट प्लान और फिटनेस रूटीन को आम इंसान भी फॉलो कर सकते हैं।

Deepika Padukone Diet
Deepika Padukone Diet

ब्रेकफास्ट

दीपिका पादुकोण एक ऐसी एक्ट्रेस है जो अपनी फिटनेस को सबसे ऊपर रखते हैं। दीपिका सबसे पहले हल्के गुनगुने पानी में शहद और नींबू मिक्स करके पीती है। इसके बाद ब्रेकफास्ट में दो इडली या फिर प्लेन डोसा या उपमा के साथ दो एंड दो बादाम लेते हैं। इसके अलावा वह रोजाना एक कप लो फैट मिल्क भी पीती है।

South Indian breakfast
South Indian breakfast

लंच

लंच में दीपिका सिंपल खाना खाना पसंद करती है। जो प्रोटीन से भरपूर होता है। वह रोज दाल, रोटी, सब्जी लेती है। इसके साथ ही दही भी उनकी डाइट में शामिल है। यह सारी चीज सीमित मात्रा में होती है। वह खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए बीच-बीच में नेचुरल फ्रेश जूस, नारियल पानी या फिर स्मूदी पीना पसंद करती है।

स्नैक्स

स्नैक्स की बात करें तो दीपिका शाम को बादाम के साथ नट्स खाती है। इसके अलावा वह फिल्टर कॉफी भी लेना पसंद करती है।

डिनर

डिनर में दीपिका रोटी, हरी सब्जी और सलाद खाना पसंद करती हैं। इसके साथ ही वह फल का भी सेवन करते हैं।

डिजर्ट

दीपिका मीठे की काफी शौकीन है और अपनी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए वह डिजर्ट में चॉकलेट खाना पसंद करती है।। हेल्दी डाइट के साथ वह जम के एक्सरसाइज भी करती है और खुद को शेप में बनाए रखती हैं। वह रोजाना योग करना भी पसंद करती है।

 

ये भी पढ़े:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT