India News (इंडिया न्यूज़), Katrina Kaif Skincare Routine: ग्लोइंग स्किन की चाह पूरी करने के लिए अक्सर हम कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स, स्किन केयर रिजीम और हेल्दी डाइट भी फॉलो करते हैं, लेकिन फिर भी बॉलीवुड एक्ट्रेसस को देखकर एक ही खयाल आता कि इनकी त्वचा की तरह हमारी स्किन इतनी परफैक्ट क्यों नहीं रहती। तो यहां जानिए बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के स्किन केयर रुटीन के बारे में, जिसे फॉलो कर आप भी उनके जैसी बेहतर त्वचा पा सकती हैं।
Katrina Kaif Skincare Routine
कैटरीना कैफ ने एक इवेंट के दौरान अपनी स्किन केयर रुटीन के बारे में खुलासा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि सुबह सबसे पहले वो 2 ग्लास गुनगुना पानी पीने से दिन की शुरुआत करती है। सुबह गुनगुना पानी पीने से शरीर के टॉक्सिक पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं। इसलिए आप भी सुबह की शुरुआत गुनगुने पानी से करना फायदेमंद हो सकता है।
गुनगुना पानी पीने के बाद कैटरीना एक ग्लास जौ के पानी का सेवन करती है। यह स्किन के लिए कई तरह से फायदेमंद माना जाता है। इससे स्किन शाइनी होती है और दाग-धब्बे भी दूर होते हैं। जौ का पानी रोजाना पिया जा सकता है।
इसके बाद बारी आती है फेस मसाज की। वो कहती हैं कि कई लोग इसे नजरअंदाज करते हैं, लेकिन फेस मसाज से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है और स्किन पर चमक आती है। फेस मसाज करने के लिए आप अपने चेहरे पर सूट होने वाले किसी भी फेशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे हथेली में दो बूंद लेकर उंगलियों की टिप्स की मदद से पूरे चेहरे की अच्छे से मसाज करें।
कैटरीना कैफ ने आगे बताया कि उन्हें सुबह सवेरे अपने चेहरे पर आइसिंग करना पसंद है यानी बर्फ चेहरे पर रब करना इससे चेहरे की सूजन कम होती है। साथ ही, फ्रेश भी महसूस होता है। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने के लिए भी बर्फ रब किया जा सकता है। मेकअप करने से पहले भी इसका उपयोग कर सकते हैं।