India News (इंडिया न्यूज़), Kiara Advani Fitness and Beauty Secret: क्या आपने कभी खुद को बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्रियों की प्रशंसा करते हुए पाया है और सोचा है कि वो हर समय बहुत सारे मेकअप पहने हुए अपनी त्वचा को सही कैसे रखती हैं। क्या आप एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के शानदार ग्लैमर के कायल हैं? कियारा आडवाणी दिखने में बेहद खूबसूरत हैं। मगर अपनी सुंदरता बनाए रखने के लिए कियारा सबसे ज्यादा ध्यान अपनी त्वचा पर देती हैं। वो लोगों को सोशल मीडिया के जरिए अपने ब्यूटी सीक्रेट्स भी रिवील करती रहती हैं। तो यहां जानिए उनके डेली फिटनेस रूटीन और ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में जानकारी।
कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर बताया था कि वो अपने दिन की शुरुआत नींबू मिलाकर पीने से करती हैं। उनके मुताबिक नींबू बॉडी को डिटॉक्स करने का सबसे बेहतरीन तरीका है। सुबह-सुबह नींबू पानी का सेवन करने से दिनभर खुद को एक्टिव महसूस किया जा सकता है और साथ ही रोजाना नींबू के सेवन से उनकी स्किन भी नैचुरली ग्लो करती है।
कियारा आडवाणी दिनभर में भरपूर पानी पीती हैं। कियारा के अनुसार पानी शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। भरपूर पानी पीने से स्किन और बाल स्वस्थ रहते हैं। इसके अलावा पानी कई तरह की बीमारियों को भी शरीर से दूर रखता है।
कियारा को सुबह के नाश्ते में ओट्स खाना बहुत पसंद है। ओट्स के साथ-साथ कियारा ब्रेकफास्ट में सेब, संतरा और बेरीज खाना भी पसंद करती हैं। ये सभी चीजें उनके वेट को कंट्रोल में रखती हैं। इसके साथ ही त्वचा के लिए भी ये बेहद फायदेमंद होती हैं। कियारा के मुताबिक, फ्रूट्स उन्हें दिनभर एक्टिव रखने में मदद करते हैं, इसीलिए रोज इनका सेवन जरूर करना चाहिए।
वर्कआउट के बाद कियारा को ब्रेड और पीनट बटर खाना बहुत पसंद है। कई बार वो इसमें सेब के स्लाइस रखकर सैंडविच बनाकर खाती हैं। उन्हें घर का खाना बहुत अच्छा लगता है। लंच में वो घर की बनी रोटी और सब्जी खाना पसंद करती हैं। साथ ही उन्हें स्प्राउट्स खाना भी बहुत पसंद है।
घर के खाने की तरह ही कियारा को होममेड फेस पैक लगाना बहुत पसंद है। चेहरे की सॉफ्टनेस बरकरार रखने के लिए कियारा फेस पर नारियल दूध के साथ मसाज करना पसंद करती हैं। वहीं, बालों की सुंदरता बनाए रखने के लिए कियारा सप्ताह में दो बार नारियल तेल के साथ बालों की मसाज करती हैं। वो बाजार का कोई भी मेकअप प्रोडक्ट अपने ब्यूटी एक्सपर्ट से पूछे बिना यूज नहीं करती हैं। कियारा कभी भी बिना मॉइश्चराइजर क्रीम और सनस्क्रीन के घर से बाहर नहीं निकलती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं कियारा रात में सोने से पहले भी अपनी स्किन केयर करना नहीं भूलती हैं।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.