होम / Indian Currency: इन देशों में डॉलर जितनी ताकतवर है इंडियन करेंसी, जाने उन देशो के नाम

Indian Currency: इन देशों में डॉलर जितनी ताकतवर है इंडियन करेंसी, जाने उन देशो के नाम

Itvnetwork Team • LAST UPDATED : February 11, 2024, 11:34 am IST

India News (इंडिया न्यूज), Indian Currency: हर भारतीय का सपना होता है कि वो विदेश घूमने-फिरने, लेकिन इतनी महंगाई के कारण लोग पीछे हट जाते है। लेकिन दुनिया में ऐसे भी कुछ देश हैं जहा इंडियन करेंसी की वैल्यू काफी स्ट्रांग है। तो अगर आप भी विदेश घूमने का मन बना रहे हैं, लेकिन पैसों की वजह से पूरा ट्रिप कैंसिल कर देते हैं। तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताएंगे जिनकी करेंसी भारत की करेंसी से बेहद कमजोर है। तो चलिए जानतें है कुछ ऐसे देशों के बारे में जहाँ घूमना आपके और आपके साथियों के लिए काफी सस्ता पड़ेगा।

किन देशों में हैं इंडियन करेंसी मेहेंगी 

  • वियतनाम (Vietnam)

वियतनाम एक ऐसी जगह ऐसी जगह है, जहां भारतीय करेंसी की कीमत सबसे ज्यादा है। यह देश अपने वियतनामी व्यंजनों और नदियों के लिए मशहूर देश है। यहां की हर एक चीज ऐसी दिखती है, मानों किसी अविश्वसनीय कहानी पर उकेरी गई हो। इस देश की नाइटलाइफ मानों लोगों को सपने जैसी लगती है। तो अगर आप किसी सस्ती जगह के साथ-साथ मजेदार और एडवेंचर जगह पर जाना चाहते हैं, तो कम कीमत में वियतनाम की प्लानिंग ज़रूर करें।

Vietnam
Vietnam

करेंसी वैल्यू : 1 INR = 294.22 Dong

क्या देखें : हालोंग बे पर क्रूज

  • इंडोनेशिया (Indonesia)

इंडोनेशिया उन देशों में से है जहां भारतीय करेंसी की कीमत बहुत अधिक है। ​इंडोनेशिया घूमने के मामले में बहुत मजेदार जगह मानी जाती है। साथ ही द्वीपों की भूमि, यहां का सुहाना मौसम, और साफ नीला पानी लोगों को बहुत पसंद आता है। बाली यहां के सबसे लोकप्रिय हॉलिडे डेस्टिनेशन में से एक है। ये देश भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा में कोई शुल्क नहीं लेता है।

indonesia
indonesia

करेंसी वैल्यू : 1 INR = 188.06 IDR

क्या देखें : नुसा पेनिडा

  • कंबोडिया (Cambodia)

कंबोडिया में देखने के लिए बहुत सी जगह मौजूद है। संस्कृति से प्रेम करने वाले लोगों के लिए ये जगह सबसे बेस्ट है। यहां आप चाहे रॉयल पैलेस देख लें या राष्ट्रीय संग्रहालय। यहाँ देखने के लिए बहुत से बेहतरीन स्पॉट मौजूद हैं। ये देश पश्चिमी देशों के लोगों के बीच भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। इस देश की लोकप्रियता भी धीरे-धीरे भारतीयों के बीच भी खूब देखने को मिल रही है।

Cambodia
Cambodia

करेंसी वैल्यू : 1 INR = 49.09 Riel

कहां घूमें: अंगकोर वाट मंदिर और मछली अमोको

  • श्रीलंका (Sri Lanka)

अगर आप भी श्रीलंका जाना चाहते है, तो पैसों की चिंता बिलकुल न करे और बेफिक्र होकर अपने परिवार वालों के साथ यहा जाए। समुद्र तटों, पहाड़ों, हरी-भरी हरियाली और ऐतिहासिक स्मारकों के लिए श्रीलंका भारतीयों के बीच काफी ज्यादा फेमस है। ये भारत के काफी करीब भी है और यह की करेंसी भी इंडियन करेंसी से सस्ती है।

Sri Lanka
Sri Lanka

करेंसी वैल्यू : 1 INR = 3.77 LKR

कहां घूमें: एडम चोटी

  • हंगरी (Hungary)

हंगरी एक ऐसा देश है, जो भारतीयों को घूमने के लिए बहुत सस्ता पड़ेगा। यहां रहना और खाना काफी ज्यादा सस्ता है। यह एक ऐसा देश है, जो भारतीयों के घूमने के लिए बहुत सस्ता पड़ेगा। यहां रहना और खाना काफी ज्यादा सस्ता है। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट विश्व के सबसे रोमांटिक शहरों में से एक है। यहां आप कम पैसों में शाही चीजों का मजा भी ले सकते हैं।

hungary
hungary

करेंसी वैल्यू : 1 INR = 4.32 HUF

कहां घूमें: बुडा कैसल

Also read:-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

UK Royal Award: उत्तर प्रदेश की महिला का यूके में जलवा, गुलाबी ई-रिक्शा चालक ने जीता शाही पुरस्कार -India News
Chandu Champion का पहला गाना सत्यानास हुआ रिलीज, जमकर डांस करते दिखे Kartik Aaryan -Indianews
हार्दिक पंड्या से अलग होने की खबरों के बीच Natasa Stankovic ने दिया रिएक्शन, किया यह सेल्फ-लव पोस्ट -Indianews
वरमाला के दौरान दुल्हे ने कर दिया ऐसा काम, अब दुल्हन के खानदान बंद हो जाएगी ये रस्म!
यहां झूठ और नफरत नहीं अब चलेगा जॉब का ट्रेंड.., अमित शाह पर भड़के तेजस्वी
Delhi Murder: दिल्ली में पड़ोसी ने अपहरण कर 3 साल की बच्ची की हत्या की, पुलिस ने किया गिरफ्तार -India News
Kangana Ranaut ने मंडी में PM Modi को गुलाब का फूल देकर किया स्वागत, तस्वीरें शेयर कर कही यह बात -Indianews
ADVERTISEMENT