होम / जानिए बेसन त्वचा की रंगत कैसे निखारता है?

जानिए बेसन त्वचा की रंगत कैसे निखारता है?

Suman Tiwari • LAST UPDATED : September 11, 2022, 10:44 am IST

इंडिया न्यूज ( Skin Tips)
रसोई में कई चीजें ऐसी होती है जो स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ चेहरे की सुंदरता को भी बढ़ाती हैं। वैसे तो बाजार में ब्यूटी प्रोडक्ट्स की भरमार है। लेकिन ये स्किन को किस प्रकार नुकसान पहुंचाते हैं। इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसे में जरूरी है कि स्किन का प्राकृतिक रूप से ध्यान रखें। तो उनमें से एक है बेसन। तो चलिए जानते हैं कैसे हम बेसन के जरिए स्किन का ध्यान रख सकते हैं।

बेसन और टमाटर: बेसन दो चम्मच, टमाटर एक पका हुआ लें। एक बाउल में टमाटर का रस निकाल लें और बेसन मिला कर उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूख जाने पर पानी से धो लें। इसे सप्ताह में 2-3 बार दोहराएं।

अंडा और बेसन: अंडा एक, बेसन दो चम्मच, शहद आधा चम्मच ले लें। अंडे को फोड़ कर उसका सफेद भाग अलग कर लें। इस सफेद भाग को फेंटें और इसमें बेसन और शहद मिक्स कर लें। इस पेस्ट को अपने फेस पर लगाएं और 10 से 15 मिनट बाद सादा पानी से धो लें। इसे सप्ताह में 2-3 बार जरूर लगाएं।

बेसन और एलोवेरा: बेसन एक चम्मच, एलोवेरा जेल एक चम्मच। बेसन में एलोवेरा जेल मिलाएं और 10 मिनट के लिए फेस पर लगाकर रखें। सूख जाने पर ठंडे पानी से धो लें। इसे सप्ताह में 2-3 बार दोहराएं।

बेसन और हल्दी: सामग्री- बेसन दो चम्मच, हल्दी एक चुटकी, गुलाब जल आवश्यकतानुसार लें। दोनों को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूख जाने पर पानी से धो लें। इसे सप्ताह में 2 बार दोहराएं।

बेसन और मुल्तानी: मुल्तानी मिट्टी दो चम्मच, बेसन एक चम्मच, गुलाब जल आवश्यकतानुसार ले लें। इसके बाद एक बाउल में दोनों चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूख जाने पर पानी से धो लें। इसे सप्ताह में 2-3 बार दोहराएं।

चेहरे पर बेसन लगाने के क्या हैं फायदे

चेहरा पर बेसन का इस्तेमाल बहुत सारी त्वचा संबंधी समस्याओं से निजात दिला सकता है। जैसे- त्वचा का रंग साफ करता है और उसे सॉफ्ट बनाता है। यह स्किन से एक्स्ट्रा आॅयल निकालता है और उसे वापस आने से रोकता है। इसके छोटे-छोटे कण स्किन से डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करते हैं। बेसन मुंहासों को बढ़ने से रोक सकता है। यह उम्र से पहले फेस पर झुर्रियां और स्किन को लटकने से रोकता है। बेसन स्किन पर स्क्रब की तरह कार्य करता है। यह रोमछिद्रों को खोलता है और फेस की अंदर से सफाई करता है।

ये भी पढ़ें: ये आदतें अपनाकर महिलाएं घर और आफिस कर सकती हैं मैनेज, जानिए कैसे?

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Dinesh Karthik: दिनेश कार्तिक के शानदार फॉर्म पर बोले युवराज सिंह, टी20 विश्व कप को लेकर कही ये बड़ी बात-Indianews
Mahadev Betting App Case: महादेव सट्टेबाजी ऐप केस में अभिनेता साहिल खान को जेल, अदालत ने खारिज की बेल याचिका- indianews 
Noida: नोएडा सेक्टर 65 में शॉर्ट सर्किट होने से बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी-Indianews
गुजरात में एटीएस और एनसीबी का बड़ा एक्शन, 230 करोड़ के ड्रग्स के साथ इतने लोगों को किया गिरफ्तार-Indianews
T20 World Cup: भारतीय टीम से कटा इस बड़े खिलाड़ी का पत्ता, यहां देखें संभावित सूची-Indianews
Vande Bharat Train: वंदे मेट्रो का ट्रायल रन जुलाई में, जानें कौन सा शहर सबसे पहले करेगा मेजबानी- indianews
Lok Sabha Election: पीएम मोदी का आज कर्नाटक दौरा, बैक-टू-बैक रैलियों को करेंगे संबोधित-Indianews
ADVERTISEMENT