India News (इंडिया न्यूज़), Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी हमारे देश के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण तारीखों में से एक है। इस दिन, 1950 में हमने अपने देश के संविधान को लागू किया था। इस दिन देश भक्ति और देश प्रेम को दर्शाने का दिन होता है, जिसे लोग अलग-अलग तरीके से दिखाने की कोशिश करते हैं। तिरंगे के रंग का दुप्पटा ओढ़ने से लेकर, अपने मेकअप लुक के जरिए भी आप अपने भीतर हो महसूस हो रहे देश प्रेम को दिखा सकते हैं। आई मेकअप आपके लुक को निखारने में बेहद अहम भूमिका निभाता है।
इस मौके पर आप तिरंगे के रंग यानी केसरिया, सफेद और हरे रंग के आई शैडो का इस्तेमाल कर, कई तरह के मेकअप लुक क्रिएट कर सकते हैं। गणतंत्र दिवस के खास मौके के लिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ खास मेकअप लुक्स, जिनमें आप बेहद खूबसूरत लगेंगी।
अपने आंखों के इनर कॉर्नर पर केसरिया रंग, बीच में सफेद रंग और किनारे पर हरे रंग की क्रीज बनाकर अपनी आंखों का मेकअप कर सकते हैं। इस लुक के लिए पहले अपनी आंखों पर कंसीलर का इस्तेमाल करें, ताकि आईलिड का बेस सेट हो सके और सभी रंग उभर कर सामने आएं। इसके बाद आंखों के इनर कॉर्नर पर ऑरेंज रंग का आइशैडो लगाएं और बीच की आई लिड पर सफेद रंग को अच्छे से स्मज करें। इसके बाद आंखों के किनारे पर टेप या ब्रश से एंगल बना कर, हरे रंग के आई शैडो का स्ट्रोक लगाएं।
गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने लुक को खास बनाने के लिए हरे रंग के आईशैडो से विंग बनाएं और उसके बीच के पूरे एरिया को फिल करें। अपनी आईलिड पर ग्रीन रंग के आईशैडो का इस्तेमाल करें। अपनी आंखों को और हाईलाइट करने के लिए सफेद रंग का काजल लगा सकती हैं। लिपस्टिक के लिए ऑरेंज या वॉर्म रेड कलर की लिपस्टिक लगाएं।
अगर आप अपने लुक को सिंपल रखते हुए रिपब्लिक डे का लुक क्रिएट करना चाहते हैं, तो यह लुक आपके लिए परफेक्ट रहेगा। अपनी आंखों पर हल्के ऑरेंज कलर का आई शैडो लगाएं और ग्रीन रंग के आई लाइनर का इस्तेमाल करें। इसके बाद सफेद रंग के राइन स्टोन्स, अपनी आंखों के किनारों पर लगाएं। अपने लुक को और खास बनाने के लिए अपने माथे पर नीले रंग की बिंदी लगाएं।
Also Read:
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.