<

पेट में गैस या भारीपन लगता है? ये 3 फल हैं चमत्कारी, छूमंतर हो जाएगी ब्लोटिंग! जानिए उपयोग का‌ सही तरीका

Gas-Acidity Cure: पाचन से जुड़ी ये सभी परेशानियां खराब डाइट और जंक फूड के सेवन से शुरु होती हैं. ऐसे में आपको तीन चमत्कारी फल इससे राहत दिला सकते हैं. आइए जानें कौन-कौन से हैं ये फल?

Gas-Acidity Cure: खराब पाचन (Gas-Acidity )का असर पूरे शरीर पर देखने को मिलता है. पाचन को दूसरा ब्रेन कहकर भी पुकारते हैं. पाचन तंत्र भोजन को पचाने का साथ पूरे शरीर की सेहत का भी खास ख्याल रखता है. अगर पाचन खराब हो तो इसका असर पूरे शरीर पर देखने को मिलता है. यह नर्वस सिस्टम के साथ जुड़कर शरीर को हेल्दी रखने के लिए जरुरी सिग्नल पूरी बॉडी में भेजता है. लेकिन अगर आपका पाचन कमजोर है, तो शरीर पर अलग-अलग तरह के लक्षण देखने को मिलते हैं. गैस, भारीपन, एसिडिटी, थकान और इम्यून सिस्टम से जुड़ी परेशानियां. पाचन तंत्र सिर्फ पेट ही नहीं बल्कि पूरे शरीर की सेहत बिगाड़ सकता है. पाचन से जुड़ी ये सभी परेशानियां खराब डाइट, अधिक जंक फूड, सही मात्रा में पानी न पीना, समय पर खाना न खाना और सही से न सोने के कारण होती हैं. पाचन को सही रखने के लिए कुछ फल बेहद उपयोगी साबित होते हैं. इनसे गैस और एसिडिटी भी कंट्रोल में रहती है. 

कीवी का सेवन करें

कीवी खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है. यह खाने में खट्टी-मीठा लगता है. यह सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है. पाचन तंत्र के लिए यह काफी उपयोगी माना जाता है. कीवी में ऑक्टेनीडिन (Actinidin) नामक एक प्राकृतिक एंजाइम खूब सारा पाया जाता है. जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के काम करता है. यह खासकर मांस और डेयरी उत्पाद को पचाने में मदद करता है. यह पाचन पर दबाव डालते हैं. पेट में भारीपन, गैस या अपच जैसी समस्याओं को भी यह फल कम कर देता है. भोजन के बाद इसके सेवन से शरीर हल्का और फूर्तीला महसूस करता है. 

पपीता का सेवन करें

पपीता पचाने में हल्का और खाने में खूब स्वादिष्ट होता है. यह फल पोषक तत्वों से भरा रहता है. पपीते में एक खासतरह के एंजाइमपपेन‘ (Papain) पाए जाते हैं. जो प्रोटीन को तोड़ने और पचाने में मदद करता है. दालें, अंडे, मांस और पनीर पाचन तंत्र पर दबाव डालने वाले इन चीजों को पचाने मुश्किल होता है. लेकिन पपीता इन्हें अच्छी तरह से पचाने में मदद करता है. खाने के बाद पेट फूलना, एसिडिटी या थकान जैसी दिक्कतों के लिए पपीता काफी अच्छा ऑप्शन है. 

अनानास पाचन ने लिए लाभदायक

अनानास एक रसीला और ताजगी से भरा फल है. यह फल पाचन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है. अनानास में ब्रोमेलिन (Bromelain) नामक एक नेचुरल एंजाइम पाया जाता है. यह पाचन को बेहतक करने में मदद करता है, खासतौर पर प्रोटीन को. प्रोटीन पचाने में शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. साथ ही कमजोर पाचन तंत्र वालों को भारीपन और अपच जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं. इसके लिए अनानस खाना सबसे बेहद ऑप्शन है. इससे ब्लोटिंग कंट्रोल में रहती है. 

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में बतौर कॉपी एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। इस फील्ड में काम करते हुए करीब 2 साल पूरे हो चुके हैं। इससे पहले जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही थी। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बॉलीवुड लाइफ हिंदी (जी न्यूज) से की थी। एंटरटेनमेंट की खबरों पर अच्छी खासी पकड़ है। इसके अलावा क्राइम, राजनीति और लाइफस्टाइल की खबरे लिखने में पारंगत हैं।

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

अगर साथ जी नहीं सकते तो… मांग में सिंदुर भर प्रेमी जोड़े ने खाया जहर; वीडियो बना मां को भेजा

Bhagalpur Couple Suicide Case: भागलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज कर जहर खा…

Last Updated: May 16, 2026 23:08:25 IST

Maruti Breeza vs Toyota Hyryder: लेना चाहते हैं बड़े साइज की Compact SUV? क्या है वेल्यू फॉर मनी

परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी…

Last Updated: May 16, 2026 22:14:46 IST

Honor 400 vs Oppo Find X9 Ultra: फीचर्स से लेकर बैटरी तक क्या है अंतर? कौन सा फोन ज्यादा किफायती

कुछ ही हजार की कीमत में आप एक अच्छा स्मार्टफोन ले सकते है, जो वास्तव…

Last Updated: May 16, 2026 22:12:26 IST

Silver Import Rules Change: सोने के बाद अब चांदी को लेकर सरकार ने बदल दिया नियम, जानें क्या पड़ेगा असर

Silver Import Rules Change: चांदी के व्यापार पर बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार ने…

Last Updated: May 16, 2026 21:29:03 IST

दरवाजे के पीछे भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें,  छोटी आदतें बन सकती हैं आर्थिक और मानसिक तनाव की वजह

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को खास महत्व दिया गया है.…

Last Updated: May 16, 2026 20:36:07 IST

आंध्र प्रदेश के सीएम ने आखिर क्यों कि ज्यादा बच्चे करने की मांग? वजह जान चौंक जाएंगे

Andhra Pradesh Population Scheme: आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को श्रीकाकुलम…

Last Updated: May 16, 2026 20:24:34 IST