Live TV
Search
Home > लाइफस्टाइल > Facial at Home: चेहरे पर नहीं लगाना चाहते हैं केमिकल? घर पर नेचुरल चीजों से करें फेशियल, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Facial at Home: चेहरे पर नहीं लगाना चाहते हैं केमिकल? घर पर नेचुरल चीजों से करें फेशियल, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Facial at Home:आप घर पर फेशियल करके ग्लोइंग और क्लियर स्किन पा सकते हैं. आपको बस यह जानना होगा कि कौन सी चीज़ें इस्तेमाल करनी हैं और उन्हें स्टेप बाय स्टेप कैसे लगाना है. आइए डिटेल्स जानते हैं.

Written By:
Last Updated: August 24, 2026 14:04:13 IST

Mobile Ads 1x1

Facial at Home: त्योहारों और खास मौकों पर हर कोई ग्लोइंग चेहरा चाहता है. इसीलिए ब्यूटी सैलून में त्योहारों के मौसम में काफी भीड़ होती है. अगर आप पार्लर नहीं जाना चाहते हैं और आपकी स्किन को केमिकल प्रोडक्ट्स से एलर्जी है, तो आप कुछ बेसिक, नेचुरल चीज़ों का इस्तेमाल करके घर पर ही 5-स्टेप फेशियल कर सकते हैं. इनमें से कुछ चीज़ें घर पर आसानी से मिल जाती हैं.

आप घर पर फेशियल करके ग्लोइंग और क्लियर स्किन पा सकते हैं. आपको बस यह जानना होगा कि कौन सी चीज़ें इस्तेमाल करनी हैं और उन्हें स्टेप बाय स्टेप कैसे लगाना है. आइए डिटेल्स जानते हैं.

पहला स्टेप: क्लींजिंग

सबसे पहले आपको अपनी स्किन को साफ करना होगा. भले ही आपने अपना चेहरा पहले ही धो लिया हो, डीप क्लींजिंग ज़रूरी है. सबसे पहले, कच्चा दूध लें, उसमें एक कॉटन बॉल डुबोएं, और अपने पूरे चेहरे और गर्दन को अच्छी तरह से साफ करें. इसके बाद, अपने हाथों में थोड़ा सा दही लें और इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं. हल्के हाथों से मसाज करें और फिर धो लें.

दूसरा स्टेप: स्क्रब

फेशियल में स्क्रब  करने के लिए ओट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि यह पोर्स को धीरे से साफ करता है. इसके लिए 1 चम्मच दरदरा ओट पाउडर लें, इसे शहद के साथ मिलाएं और थोड़ा कच्चा दूध या गुलाब जल मिलाएं. इसे 5 मिनट तक हल्का फूलने दें. अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और मसाज करें.

तीसरा स्टेप: फेशियल क्रीम मसाज

इसके लिए, एलोवेरा जेल के साथ थोड़ा बादाम का तेल या ताज़ा दूध की क्रीम मिलाएं. अब, इससे अपनी गर्दन और पूरे चेहरे पर कुछ मिनट तक मसाज करें. अगर आपको लगता है कि स्मूदनेस कम है, तो आप थोड़ा गुलाब जल इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके बाद, एक टिशू पेपर को पानी में भिगोएं, उसे हल्का निचोड़ें और अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें.

चौथा स्टेप:फेस पैक 

एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी, थोड़ा बेसन, चंदन पाउडर, एक चुटकी हल्दी और गुलाब जल मिलाएं. इसे पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 10-15 मिनट तक लगा रहने दें. इसके बाद, या तो इसे टिशू से पोंछ लें या अपना चेहरा धो लें.

आखिरी स्टेप:सीरम

फेशियल का आखिरी स्टेप है सीरम लगाना. इसे घर पर बनाने के लिए, एलोवेरा जेल लें और उसमें थोड़ा गुलाब जल मिलाएं. इसमें एक विटामिन E कैप्सूल और थोड़ा ग्लिसरीन मिलाएं. इसे अपने पूरे चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं. एक पतली लेयर बनाएं और सूखने दें. आप बचे हुए सीरम को एक बोतल में स्टोर करके बाद में इस्तेमाल कर सकते हैं. इस तरह घर पर 5-स्टेप फेशियल पूरा हो गया.

Tags:

MORE NEWS